Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
सावधान! कहीं आप तो रोजा खोलते समय नहीं खा रहे हैं नकली खजूर, जानिए कैसे करें असली की पहचान
रमजान के दिन चल रहें है, ऐसे में रोजा खोलते समय खजूर जरुर खाया जाता है। खजूर को रोजेदार सेहतमंद और काफी पोष्टिक मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हें कि बाजार में बिकने वाला हर खजूर असली नहीं होता है। कई मुनाफाखोर मोटी कमाई के चक्कर में नकली खजूर को असली खजूर बताकर बाजार में बेचते है। ऐसे में असली और नकली खजूर में फर्क करना आम जनता के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।
गुजरात और राजस्थान के रेगिस्तान से लाए गए सस्ते जंगली खजूर को गुड़ का पानी चढ़ाकर उसे 10 गुनी महंगी कीमत में बेचा जाता है। आइए जानते है कि कैसे आप असली और नकली खजूर का पता लगाकर इस धोखे से बच सकते हैं।

ऐसे बनाया जाता है नकली खजूर
नकली खजूर को असली जैसा रंग रुप देने के लिए जंगली कच्चे खजूर को साफ कर उसे गुड़ के पानी में उबाल लिया जाता है। इसके बाद उसे अच्छी तरह से सूखा दिया जाता है। जिससे गुड़ की चासनी खजूर के ऊपर लग जाती है। वहीं जंगली कच्चे खजूर पानी में उबालने पर काफी नरम हो जाते है और फिर असली खजूर जैसे दिखने लगते हैं। गुड़ के पानी में उबालकर इस 30 रुपए किलो के खजूर को 300 से 600 रुपए किलो तक मार्केट में बेचा जाता है।

ऐसे करें असली और नकली खजूर की पहचान
असली और नकली खजूर में पहचान करना जरा मुश्किल है। नकली खजूर भी कच्चे खजूर में गुड़ की चाशनी चढ़ा कर बनाया जाता है। इसलिए इससे स्वाद से ही इसकी पहचान हो सकती है। असली खजूर का मीठापन न ज्यादा होता है न ही कम होता है। असली खजूर में मिठास थोड़ी मध्यम होती है। वहीं गुड़ की चाशनी से बना खजूर मुंह में डालते ही शक्कर सा मिठास का अहसास करवा देती है।

रंग से पहचानें
इसके अलावा एक और तरीका है जब भी पानी में असली खजूर डालेंगे तो वह न तो रंग बदलेगा और न ही अपनी आकृति जबकि नकली खजूर रंग छोड़ेगा, गुड़ की शक्कर और जंगली खजूर दोनों ही अलग हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications