Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
पनीर कैसे बनाया जाता है, ये था 2020 का सबसे ज्यादा गूगल किया गया प्रश्न, जानें रेसिपी और फायदे
2020 अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। कई लोग 2020 को अलविदा करने के उत्सुक है क्योंकि इस वर्ष कोरोना और लॉकडाउन, तनाव जैसी समस्याओं से गुजरे हैं। लॉकडाउन में इस साल लोगों ने तनाव और बोरियत से दूर रहने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाना सीखें और रेसिपी ईजाद की। इस साल न सिर्फ लोगों किचन में नई नई रेसिपीज बनानी सीखी बल्कि गूगल से कई रेसिपीज बनानी भी सीखीं। चाहें मोमोज की रेसिपी हो या फिर डालगोना कॉफी लोगों ने इस साल गूगल से ऐसे कई सवालों पर मदद ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल लोगों ने गूगल पर किस रेसिपी को सबसे ज्यादा सर्च किया? गूगल में पूछा गया सबसे बड़ा सवाल था पनीर कैसे बनाएं'। आइये जानते हैं यहां आप पनीर कैसे बना सकते हैं।

आपको घर पर कम वसा वाले पनीर बनाने के लिए क्या चाहिए होगा-
2 लीटर डबल टोंड दूध
दो चम्मच नींबू का रस
1 साफ मलमल का कपड़ा

आइए अब घर पर बनाते हैं लो फैट पनीर-
1. एक भारी तले वाले बर्तन में, दूध को उबाल लें। दूध को हिलाते रहें ताकि यह ऊपर से झाग न दे या नीचे से जलने न लगे।
2. दूध में उबाल आने के बाद, आंच बंद कर दें और नींबू का रस मिलाएं। नींबू का रस दूध को गाढ़ा करेगा, दूध के ठोस पदार्थों से पानी को अलग करेगा।
ध्यान दें: यदि दूध ठीक से फटता नहीं है, तो आप अधिक नींबू का रस मिला सकती हैं।
3. अब एक साफ मलमल के कपड़े में फटे हुए दूध को बांध कर लटका दें। सारा पानी अच्छी तरह से निचोड़ने के लिए मलमल के कपड़े का ही उपयोग करें।
4. नींबू के रस को बाहर निकालने के लिए ठंडे पानी के नीचे फटे दूध को मिलाएं। नमी को हटाने के लिए मलमल के कपड़े को कस के निचोड़ें और फिर टांग दें।
5. कसकर पनीर के चारों ओर मलमल का कपड़ा लपेट दें। ताकि यह एक चौकोर आकार दे सके। आप इसे अपने आकार को बनाए रखने में मदद करने के लिए ऊपर से भारी चकला या बर्तन रख सकते हैं।
6. आधे घंटे के बाद पनीर को कपड़े से अलग करें, क्यूब्स में काटें, पकाएं, और आपका पनीर तैयार है!
जी हां, यह इतना आसान है! तो इस रेसिपी को घर पर पनीर बनाने के लिए ट्राई करें और इस प्रोटीन युक्त भोजन का आनंद लें।

पनीर खाने के फायदे
- पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- पनीर के सेवन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है।
- पनीर कैल्शियम का एक अच्छा माध्यम है. इससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है।
- पनीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होता है. विटामिन डी शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है।
- जिन लोगों को वजन घटाना हो उनके लिए भी पनीर बहुत फायदेमंद है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है।
- इसमें ओमेगा 3 भी पाया जाता है, जो मानसिक विकास में सहायक होता है।
- इसमें कई ऐसे खनिज होते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।



Click it and Unblock the Notifications
