Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
ठंड का कारगार इलाज है प्याज, जानें कैसे रोकती है बहती नाक
बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम जल्द ही जकड़ लेती है। इस बदलते मौसम में आपको जुकाम और नाक बहने की समस्या होने लगती है। खासतौर से बच्चों को यह परेशानी जल्दी होती हैं। बहती नाक की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लग पाता हैं और संक्रमण की वजह से यह अन्य रोगों का कारण बनता हैं। इसके लिए जरुरी है कि खुद का ध्यान अच्छे से रखें। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा नायाब नुस्खा लेकर आए है जिसकी मदद से बहती नाक से मिनटों में राहत मिलेगी।

नुस्खा बनाने के लिए सामग्री
- लाल प्याज
- शहद
- एक कटोरी
- रेफ्रिजरेटर
औषधि बनाने का तरीका
- सबसे पहले गहरे लाल रंग की एक प्याज को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें।
- अब प्याज के टुकड़ों पर हाथों से शहद लगाएं या शहद में डुबाकर इसमें अच्छी तरह शहद लगा लें।
- प्याज के शहद लगे इन टुकड़ों को फ्रिज में रात भर के लिए रख दें।
- सुबह इसे रेफ्रिजरेटर से निकालकर रख दें।
- आधे घंटे बाद जब प्याज का तापमान सामान्य हो जाए, तो इसे खा लें और कटोरी की तली में बचे हुए शहद को भी खा लें।
- एक बार के प्रयोग में ही आपको सर्दी-जुकाम से राहत मिल जाएगी और नाक बहनी भी बंद हो जाएगी।
बरतें सावधानी
कटी हुई कच्ची प्याज को खुला छोड़ने पर इसपर तेजी से बैक्टीरिया का जमाव होने लगता है इसलिए कभी भी पहले से कटी हुई प्याज का प्रयोग न करें। इस घरेलू औषधि को बनाने के लिए प्याज को काटने के बाद तुरंत कटोरी को ढककर रेफ्रिजरेटर में रख दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
