Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कचरा नहीं इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है तरबूज का छिलका, फायदा पाने के लिए खाएं इसकी सब्जी
जब गर्मी का मौसम आता है, तो मन करता है सिर्फ ठंडी चीजें ही खाते रहे। और जब बात तरबूज की हो, तो इसका सेवन शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। यह रसीला फल आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में असरदार होता है। वहीं, इससे गर्मियों में होने वाली समस्याओं जैसे- पेट दर्द, डिहाइड्रेशन इत्यादि से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से आपको भूख नहीं लगती है, जिससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। तरबूज में लाइकोपीन होता है। यह एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। तरबूज में साइट्रलाइन नामक एमिनो एसिड भी पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो तरबूज का सेवन करें।
लेकिन क्या आप जानते है तरबूज के साथ ही इसके छिलके भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसलिए अगर आप भी तरबूज खाने के बाद इसके छिलके को फेंकने की गलती करते है, तो ऐसा करने से पहले यहां बताए जा रहे तरबूज के छिलकों के फायदों के बारे में जरूर पढ़ लें। ताकि आप ये जान पाए कि तरबूज का छिलका हमारे शरीर के लिए किस तरह से फायदेमंद है।

तरबजू के छिलके के फायदे
तरबूज की तरह ही इसके छिलके में भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, ए, बी6, जिंक, पोटेशियम और खनिज के साथ-साथ लाइकोपीन, सिट्रूललाइन, क्लोरोफिल और फेनोलिक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं और इतने सारे गुण होने के चलते इसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर
तरबूज के छिलके में काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। साथ ही ये वाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है जिससे शरीर में इंफेक्शन नहीं होता और इम्यूनिटी बढ़ती है। इस तरह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरबूज के छिलके का सेवन काफी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
तरबूज के छिलके के सेवन से कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है। खासकर ब्लड प्रेशर में, तो अगर आप भी अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना चाहते हैं तो इस सीजन में तरबूज के साथ इसके छिलकों का सेवन भी जरूर करें।

तरबूज के छिलकों की सब्जी
तरबूज के छिलके की सब्जी बनाकर आप काफी सारे पोषक तत्व पा सकते है। क्यूंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर एवं कैलोरीज होती है, जो ना सिर्फ आपकी पाचन शक्ति को दुरस्त बनाता है, इससे वजन भी कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर व बीपी के मरीजों के लिए भी ये किसी वरदान से कम नहीं। तो आइए जानते है तरबूज की सब्जी बनाने का तरीका।
तरबूज की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले तरबूज के छिलकों को छोटे-छोटे पीस में काट लें। फिर कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें जीरा, हींग, अदरक पेस्ट, हरीमिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर ड़ालकर हल्का-सा भूनें। फिर कटे हुए छिलकों को इसमें ड़ाल दीजिए। इसके बाद नमक, मिर्च ड़ाले और मसाले को कुछ मिनट के भूनें। फिर इसमें 1/4 कप पानी ड़ालें और ढक्कन लगाकर उसे धीमी आंच पर पकने दें। इसमें पानी की मात्रा बराबर चैक करते रहे नहीं तो ये छिलके जल सकते है। जब तरबूज के छिलके नरम हो जाए तो सब्जी में गर्ममसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया ड़ालकर मिक्स कर लें। इस सब्जी को बनने में करीब 25 से 30 मिनट लगते है। जब ये सब्जी पूरी तरह से पक जाए तो उसमें उपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च ड़ालकर गार्नस कर दीजिए। इस सब्जी को परांठे, रोटी के अलावा चावल के साथ भी खाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
