Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
लॉकडाउन खत्म होते ही तुरंत न करें ये काम, इन्हें करने से बचें
कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से कई देशों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। जिसके चलते लोग कई हफ्तों से घरों में कैद हैं। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि जल्दी भारत समेत सभी देशों से कोरोना वायरस का अंत हो जाए और हमारी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट आए।
कई लोगों को लग रहा है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद या छूट मिलने के बाद जिंदगी पहले की तरह सामान्य हो जाएंगी लेकिन आपको ये चीज समझने की जरुरत है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद हमारी, आपकी और सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, क्योंकि हमारी छोटी सी गलती फिर से इतने बड़े संकट को गंभीर बना सकती है। इसलिए, हम आपको इस बता रहे हैं ऐसी 5 बातें, जिन्हें लॉकडाउन खत्म होने के बाद आपको नहीं करना हैं।

1. हाथ धोना बंद न करें
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी इस वायरस का खतरा कम नहीं होगा। ऐसे में आपको हाथ धोने जैसी पर्सनल हाइजीन को बरकरार रखना होगा, इस आदत को बनाए रखने से आप सुरक्षित रह सकेंगे। आपको लॉकडाउन के बाद सावधानी ज्यादा बरतनी होगी। इसलिए, क्वारेंटाइन के बाद भी कोरोना वायरस इंफेक्शन का खतरा कम करने के लिए साबुन और पानी से हाथों को धोना जैसी पर्सनल हाइजीन का ख्याल जरूर रखें। अगर आप बाहर जा रहे हैं या लोगों से मिल रहे हैं, तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। ताकि कोरोना वायरस के साथ अन्य हानिकारक बैक्टीरिया व वायरस से बचा जा सके।

2. फेस मास्क का इस्तेमाल बंद न करें
लॉकडाउन के बाद भी इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा है। इसलिए, यह हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि बेवजह या गैर-आवश्यक रूप से बाहर न जाएं और अगर जाना भी पड़ रहा है, तो फेस मास्क का उपयोग करें। जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस बात करने, खांसने या छींकने के दौरान मुंह व नाक से निकलने वाली ड्रॉप्लेट्स के जरिए दूसरे व्यक्ति या सतह को संक्रमित करता है। इसलिए, आप घर से बाहर निकलने के दौरान फेस मास्क का उपयोग बंद न करें।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद पार्टी न करें
कोविड- 19 इंफेक्शन से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग काफी जरूरी और प्रभावी तरीका है, इससे संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो जाती है और यह तेजी से लोगों को संक्रमित नहीं कर पाता है। इसलिए, हम जानते हैं कि आप अपने दोस्तों से मिलने और पार्टी करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होंगे, लेकिन कुछ समय के लिए ऐसा न करें। क्योंकि, भीड़भाड़ वाली जगह जाने, पार्टी करने, बार जाने आदि से इस इंफेक्शन के फैलने का डर रहेगा, क्योंकि देश में एक भी बचा हुआ संक्रमित मरीज फिर से इतनी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। इसके अलावा, देश को भी कई आर्थिक नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

4. लॉकडाउन के बाद वैकेशन पर न जाएं
हम में से ज्यादात्तर लोग लॉकडाउन खत्म होने के इंतजार कर रहे ताकि इसके खत्म होते ही हफ्तों की बोरियत दूर करने के लिए लोग वैकेशन प्लान करने लगे हैं। गलती से भी लॉकडाउन खत्म होते ही बैगपैक करके बाहर जाने का प्लान न बनाएं। बाहर निकलते ही आप कई लोगों के संपर्क में आएंगे और इससे आपके संक्रमित होने का काफी डर है। इसके अलावा, यात्रा करने के दौरान आप जाने-अनजाने में कई लोगों के संपर्क में आते हैं, जिससे भी खतरा काफी ज्यादा हो सकता है।

सोशल गैदरिंग से बचें
लॉकडाउन खत्म होने के बाद सोशल गैदरिंग से बचें। कई लोग आप में से लॉकडाउन खत्म होते ही घर जाकर परिवार और दोस्तों से मिलना चाहते होंगे। लेकिन, ऐसा करने से बचें क्योंकि कोविड- 19 इंफेक्शन का खतरा बच्चों, बुजुर्गों और पहले से मधुमेह, दिल की बीमारी, कैंसर जैसी क्रोनिक डिजीज रखने वाले लोगों को ज्यादा होता है। इसलिए, अगर आप इन लोगों से मिलते हुए सावधानी का ध्यान नहीं रखेंगे या आपके जरिए इन लोगों को संक्रमण हो जाता है, तो उनके लिए यह बीमारी काफी खतरनाक हो सकती है। क्योंकि, कोरोना वायरस इंफेक्शन से बुखार, खांसी और सांस संबंधी बीमारी होती है, जो कि इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर ज्यादा गंभीर रूप ले सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
