Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
Langya Henipavirus: चीन में मिला नए वायरस लैंग्या से 35 हुए बीमार, जानिए कितना खतरनाक है ये वायरस
कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स के मामलों के दहशत के बीच एक नए वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। चीन में जूनोटिक लैंग्या वायरस के मामले सामने आए हैं। इस वायरस को लैंग्या हेनिपावायरस भी कहा जाता है। इसके 35 मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस के मामले चीन के शेडोंग प्रांत और मध्य चीन के हेनान प्रांत में सामने आ चुके हैं। इस वायरस को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। ये वायरस सबसे पहले इंसानों में 2019 में मिला था। इसकी जांच के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग विधि का इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या हैं लैंग्या वायरस के लक्षण?
इस वायरस में लोगों को बुखार, थकान, खांसी, और मितली जैसे लक्षण दिखते हैं। अभी तक जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें अधिकांश लोगों में बुखार, चिड़चिड़ापन, खांसी, मितली, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिले है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस वायरस में कोरोना की तरह बुखार सामने आता है। इसके बाद कुछ और लक्षण उभरने लगते हैं।
कैसे फैलता है?
ताइवान के सीडीसी (CDC) के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग का कहना है कि यह वायरस इंसानों से इंसानों में नहीं फैलता है। चीन में मिले नए वायरस को लैंग्या हेनिपावायरस लेवी ही कहा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह वायरस जानवरों को इंसानों में फैलता है। इस वायरस पर रिसर्च करने वाले एक एक्सपर्ट ने बताया कि यह नया खोजा गया हेनिपावायरस जानवरों से आया हो सकता है।

निपाह वायरस से है ये कनेक्शन
लैंग्या वायरस निपाह वायरस की फैमिली से आते हैं। निपाह वायरस आम तौर पर चमगादड़ में पाए जाते हैं। कोविड की तरह निपाह भी सांस लेने से निकली बूंदों से फैल सकता है। WHO ने निपाह को अगली महामारी का कारण बनने वाले वायरस के एक रूप में लिस्ट किया है। निपाह से जुड़ी कोई भी वैक्सीन अभी मौजूद नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
