Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
आप भी है राजमा खाने के शौकीन, ज्यादा खाना हो सकता है नुकसानदायक
राजमा चावल का नाम सुनते ही हम में से कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग तो राजमा के इतने शौकीन होते हैं कि वो रोज-रोज राजमा खा सकते हैं। अगर राजमा आपकी फेवरेट डिश की टॉप लिस्ट में है तो
इसे खाने के नुकसान जान लें। दरअसल, राजमा की सब्जी होती तो स्वादिष्ट है लेकिन फायदे के साथ ही इसके साथ कुछ नुकसान भी जुड़े हैं। राजमा यानी किडनी बीन्स में फोलिक एसिड, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अगर राजमा की सब्जी को सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए अच्छी होती है।

ज्यादा फाइबर भी नुकसानदायक
राजमा हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छी मानी जाती है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसके साथ फायदे के साथ ही भरपूर नुकसान भी जुड़े हैं। राजमा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और अगर आप ज्यादा राजमा की सब्जी खाते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। दरअसल, अगर शरीर में ज्यादा फाइबर चला जाता है तो पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है।

आ सकती है मरोड़े और दर्द
इसलिए राजमा खाने से आपको पेट की समस्याएं हो सकती है। पेट में दर्द से लेकर दस्त, मरोड़ और गैस बनने की समस्या हो सकती है। राजमा की सब्जी ज्यादा खाने पर अक्सर आपने देखा होगा कि पेट में गैस बनने लगती है और कई बार सिर में दर्द भी होने लगता है। इसलिए, राजमा की सब्जी भारी होती है और इसे कम खाना चाहिए। पेट की बीमारी और गैस की समस्या से जूझने वाले लोगों को तो राजमा खाना ही नहीं चाहिए।

ज्यादा होती है आयरन
ज्यादा राजमा खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। अगर शरीर में आयरन की मात्रा तय मात्रा से ज्यादा हो जाती है तो नुकसान होने लगता है। राजमा जब भी खाएं तो उसे अच्छे से पकाकर खाएं क्योंकि कच्चा राजमा नुकसान देता है।

इस बात का रखें ध्यान
राजमा अगर आपकी फेवरेट डिश है तो उसे अच्छी तरह पकाकर खाएं। अगर थोड़ी भी कच्ची हो तो उसे पहले पका लें फिर खाएं। अगर किसी को पेट की परेशानी या गैस की समस्या का हर दिन सामना करना पड़ता है राजमा खाना फौरन छोड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
