Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग बनाने के लिए फॉलो करें ये सेल्फ केयर टिप्स
वैसे तो हम अपने हर काम को लेकर काफी पर्टिकुलर होते हैं और अपने काम पूरे करने के लिए हम थकान भरे काम करने से भी परहेज नहीं करते। लेकिन जब बात हर दिन अपने लिए कुछ मी टाइम निकालने की आती है, तो वह हमें वेस्ट ऑफ टाइम लगता है, क्यूंकि उस समय में भी हम अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए या अपने घर के लिए कुछ न कुछ प्रोडक्टिव करना चाहते हैं। जबकि ये जरूरी है की थोड़ा हम खुद के लिए सोचें और खासकर उन चीजों के बारे में जिसको करने से हमें खुशी मिलें।

देखा जाए तो सेल्फ केयर हमारी लाइफस्टाइल का महत्वपूर्ण पार्ट है, क्यूंकि ये हमें हेल्दी और हैपी रखता है। ये हमें मेंटली और फिजिकली बैलेंस्ड रहने के लिए प्रेरित करता है। सेल्फ केयर आपको तनाव को बेहतर ढंग से संभालने, बीमार होने की संभावना को कम करने और अधिक ऊर्जा प्राप्त करने में मदद कर सकती है। जब हम अपने आप से जुड़ी हर चीज की देखभाल करते है, तो हमें अपनी जिंदगी में इम्प्रूवमेंट साफ नजर आता है। हालांकि इसको लेकर कोई निश्चित रूल नहीं है, कि इसे कब और कैसे करना है। सेल्फ केयर एक ऐसी चीज है जिसे लगातार हमारी रोजर्मरा की जिंदगी में एकीकृत करने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि उन चीजों से अवगत होना महत्वपूर्ण है जो आप कर सकते हैं जिसको करने में आपको बहुत कम समय लगता है और जिसे कहीं भी किया जा सकता है। यहां हम आपके साथ वो सेल्फ केयर टिप्स शेयर करने जा रहे है जो आपके मूड को बेहतर बनाने और फील गुड हार्मोन को बढ़ाने मे आपकी मदद कर सकते है। सबसे बड़ी बात इन्हें करने में सिर्फ एक मिनट का समय लगता है। जैसे कि:

- एक मिनट के लिए कुछ बचकाना, मूर्खतापूर्ण काम करें। अपनी जीभ बाहर निकालें, और चंचलता दिखाए।
- आईने के सामने खड़े हो जाए और उन 3 चीजों के बारे में कहें जो आपको अपने बारे में पसंद हैं।
- इस दुनिया में जो भी चीज आप पाना चाहते है या करना चाहते है, उसके लिए प्रार्थना करते हुए या अपने डर को दूर करते हुए एक मिनट बिताएं।

- कुछ अच्छी खुश्बू सूंघें। जैसे, कोई अच्छी खुश्बू वाली हैंड क्रीम लगाए, सुगंधित मोमबत्ती जलाए या कुछ ताजे फूलों को सूंघें।
- जादू की झप्पी भी काफी बेनिफिशियल साबित होती है। इसलिए किसी को हग करें। देखा जाए तो एवरेज हग 6 सेकेंड का होता है, फील-गुड हार्मोन (ऑक्सीटोसिन) को छोड़ने के लिए किसी को ज्यादा देर तक गले लगाने का प्रयास करें। यानि अपने साथी, दोस्त, परिवार के सदस्य या पालतू जानवर को अपनी बाहों को लपेटें और उन्हें कसकर गले लगाए।
- एक मिनट के लिए अपने शरीर को स्कैन करें और ध्यान दें कि आप अपने शरीर में क्या महसूस कर रहे हैं। आपको तनाव कहां है? आपको कहां दर्द महसूस हो रहा है? आपने क्या नोटिस किया?

- अपनी आँखें बंद करें और 1 मिनट सोचें और महसूस करें कि उस समय के बारे में जब आप वाकई में बहुत खुश थे। अतीत की एक सुखद याद ताजा करें और उन पलों को संजोएं।
- कल क्या होगा ये किसी को पता नहीं है, इसलिए ये जरूरी है कि आप वर्तमान पल को जीए। ये सोचें कि क्या चीज आपके स्ट्रेस को कम करती है।
तो अब किसी भी बात का लोड नहीं लें, ये नहीं सोचें कि आपकी सेल्फ केयर की इस आदत के बारे में लोग क्या कहेंगे। जिसे जो कहना है कहते रहने दीजिए, दूसरों की बातों को एक कान से सुनिए और दूसरे से निकाल दीजिए। आप बस अब वो ही करें जिसको करने से आपको खुशी मिलें और आपकी सेल्फ केयर हो सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
