Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
जानिए लहसुन खाने का सही तरीका और समय, ज्यादा खाने से होते हैं ये नुकसान
लहसुन के फायदों के बारें में कौन नहीं जानता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो कि आपको हार्ट अटैक, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है। लेकिन क्या आप इसे खाने के नुकसान के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं लहसुन को कैसे खाएं और सबसे बेस्ट समय इसे खाने का कौन सा होता है। यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है। जिसके कारण इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। जानिए इसका सही समय और तरीका साथ ही जाने इसे खाने से होने वाले फायदों के बारें में।

लहसुन खाने के सही तरीके
लहसुन का कई तरह से लोग खाते है। सबसे बड़ी बात ये है कि आप इसे किस कारण खा रहे है। इसे कच्चा खाने की सोच रहे है, तो 2 कली से ज्यादा न खाएं, नहीं तो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में आललिने होता है। 2 कली में ये 24-56 mg तक होता है। इसलिए 2 कली ही काफी है। सुबह-सुबह इसे खाली पेट खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है साथ ही ये कोल्ड-फलू के संक्रमण से बचाता है। वेट मैंटेन करता है और शरीर से टॉक्सिन निकालता है। लहसुन को आग में भून कर ही खाना चाहिए। वो भी केवल एक से दो टुकडे लहसुन गर्म होती है इसलिए इसको ज्यादा खाना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

रक्त पतला कर देता है
लहसुन को प्राकृतिक रूप से रक्त पतला करने वाला पदार्थ माना जाता है, इसलिए हमें बड़ी मात्रा में लहसुन का सेवन रक्त पतला करने वाली दवाओं जैसे कि वार्फरिन, एस्पिरिन आदि के साथ नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि रक्त को पतला करने वाली दवा और लहसुन का संयुक्त प्रभाव खतरनाक है, और इससे जोखिम बढ़ सकता है।

हो सकती है हार्ट बर्न, मतली और उल्टी
खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बहुत से लोगों को हार्ट बर्न, मतली और उल्टी हो सकती है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में कुछ यौगिक होते हैं जो एसिडिटी का कारण बन सकते हैं।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं न खाएं
स्तनपान कराने वाली माताओं को इस अवधि में लहसुन खाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह लेबर को प्रेरित कर सकता है। वहीं, स्तनपान कराने वाली माताओं को ज्यादा लहसुन इसलिए खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह दूध के स्वाद को बदल देता है।

लीवर के लिए नहीं है ठीक
लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि यह रक्त को साफ, वसा चयापचय, प्रोटीन चयापचय और हमारे शरीर से अमोनिया को हटाने जैसे विभिन्न कार्य करता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यह पाया गया है कि लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक होता है, जो बड़ी मात्रा में लेने पर यकृत विषाक्तता का कारण बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











