Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
तरबूज खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी है खूब, शराब पीने वाले अवॉइड करें
रसीले और मीठे तरबूज़ की स्लाइसेस, गर्मियों की उमस से राहत दिलाती हैं। तरबूज़ गर्मियों के सीज़न में घर-घर में खाया जाता है। कुछ लोग जहां इसे स्लाइस में खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसका ज्यूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लोग भले ही गर्मियों में खुश होकर इस फल का स्वाद लेते हैं लेकिन इस फल को खाने के अपने फायदे और नुकसान भी हैँ। यही नहीं तरबूज़ खाते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इसके सेवन का सही समय है या नहीं। जी हां, कुछ ऐसी स्थितियां और समय ऐसे होते हैं जब तरबूज़ खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

रात में नहीं खाना चाहिए तरबूज़
दरअसल, रात में खाने से तरबूज़ डायजेस्ट नहीं हो पाता। इससे, बाउल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। जैसा कि रात के समय दिन की तुलना में हमारा पाचन तंत्र अधिक सुस्त होता है। इसीलिए, रात में तरबूज़ खाने से इनडायजेशन यानि अपच हो सकती है।

डायबिटीज़
भले ही लो-कैलोरी फूड होने की वजह से वेट लॉस के लिए तरबूज़ खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए, डायबिटीज़ में तरबूज़ का सेवन कम करना चाहिए।

ज़्यादा तरबूज़ खाने से होता है किडनी को नुकसान
चूंकि, तरबूज़ में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, यह एक डायूरेटिक (मूत्रवर्धक) फूड की तरह काम करता है। इसके सेवन से बार-बार पेशाब आती है। इसी तरह तरबूज़ के साथ बहुत अधिक पानी हमारे शरीर में पहुंच जाता है। इससे, ओवर हाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है। शरीर में मौजूद यह अतिरिक्त पानी किडनियों को कमज़ोर करता है। इससे, पैरों में सूजन और सोडियम की कमी भी हो सकती है।

दिल के नुकसानदायक
तरबूज पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत माना जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह इलेक्ट्रोलाइट फ़ंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है, हमारे दिल को स्वस्थ रखता है और हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। हालांकि, बहुत अधिक पोटेशियम हृदय की समस्याओं को जन्म दे सकता है जैसे कि अनियमित दिल की धड़कन, दिल की धड़कनों की दर को कम करना।

एल्काहॉलिक भी इसे न खाएं
जो लोग नियमित रूप से शराब पीते हैं, उन्हें बड़ी मात्रा में तरबूज खाने से बचना चाहिए क्योंकि तरबूज में मौजद लाइकोपीन का उच्च स्तर शराब के साथ मिलकर प्रतिक्रिया कर, आगे लीवर की सूजन के जैसी समस्या कर सकता है। लीवर पर अत्यधिक ऑक्सीडेटिव तनाव हानिकारक हो सकता है।
तरबूज़ खाने के फायदे
जैसा कि तरबूज़ में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, यह शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। यह गर्मी और लू से शरीर को सुरक्षित रखता है। इसी तरह यह प्रेगनेंसी में खाने के लिए एक बहुत ही अच्छा फल है जो प्रेगनेंसी में पिम्पल्स की समस्या को कम करता है। इसमें, पोटैशियम की मात्रा भी काफी अधिक होती है जो प्रेगनेंसी में एक ज़रूरी पोषक तत्व माना जाता है। इसी तरह यह वेट लॉस में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications