Latest Updates
-
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
28 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 मिनट 18 सेंकड के लिए छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये नजारा -
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट
World Health Day: बुखार आने पर जरुर खाएं ये 4 फल, जल्दी रिकवरी में करते हैं मदद
अगर आपको बुखार आ रहा है, तो बेशक आपकी भूख न के बराबर हो सकती है, लेकिन वास्तव में आप अपने शरीर पर अतिरिक्त दबाव के कारण सामान्य से अधिक कैलोरी बर्न कर रहे हैं। साथ ही, जब आप किसी संक्रमण से लड़ रहे होते हैं, तो आपके शरीर को आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए पोषक तत्वों और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके शरीर को अधिक ऊर्जा के लिए आपको खाने की ताकत जुटानी होगी।
यहां 4 ऐसे फलों के बारे में बता रहें हैं जो कि आपकी बुखार से लड़ने में मदद करेंगे और आपको ज्यादा एनर्जी देंगे।

नारियल पानी
अपने शरीर को प्राथमिकता देते हुए, आपको हाइड्रेटेड रहने की जरूरत है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, तरल पदार्थ की आपूर्ति होने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, ये संक्रमण को रोकता है और आवश्यक पोषक तत्वों को आपकी कोशिकाओं तक पहुंचाता है।
यदि आप बुखार से पीड़ित हैं और पसीने से आपकी शरीर से लिक्विड कम होने लगता हैं। मेयो क्लिनिक के अनुसार, नारियल पानी हाइड्रेडर के रुप में शरीर में महत्वपूर्ण तरल खनिज पदार्थ और आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करता है जो आप पसीने या दस्त के परिणामस्वरूप बर्बाद कर देते हैं।
इसके अलावा, यह पोटेशियम में समृद्ध है, जो आपकी मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करती हैं।

आम
आम में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है और इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है। फ्रूट्स को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है क्योंकि उनमें फाइबर कंटेंट होता है पर ये फल आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आम डाइजेशन और फीवर के लक्षण दोनों को कम करता है।

कीवी
कीवी में विटामिन सी और ई मौजूद होता है, कीवी ऐसे पैथोजन्स से प्रोटेक्ट करते हैं जो हमें नुकसान पहुंचाते हैं। कीवी में पोटैशियम भी मौजूद होता है पर इसमें कैलोरीज ज्यादा नहीं होती हैं और कीवी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। कीवी फ्रूट में विटामिन सी की मात्रा ऑरेंज से ज्यादा होती है, इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

खट्टे फल और जामुन
संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फलों में उच्च स्तर के फ्लेवोनोइड और विटामिन सी होते हैं। ये सूजन को कम करते हैं और प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं, जो बुखार से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि क्वेरसेटिन नामक एक फ्लेवोनोइड, जो जामुन में भी पाया जाता है, राइनोवायरस संक्रमण के इलाज में मदद कर सकता है। यह वायरस अधिकांश सामान्य सर्दी-जुकाम के लिए जिम्मेदार होता है। जमे हुए, रसीले फलों के रस अक्सर बुखार में राहत देने का काम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications