Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेजल स्प्रे का अधिक इस्तेमाल करते है तो हो जाए अलर्ट, ये है इसके साइडइफेक्ट
क्या आप भी उन लोगों में शामिल है, जिन्हें बात-बात पर छिंके आती है और अचानक से आपका नाक बंद हो जाता है। और इस समस्या से निजात पाने के लिए आप नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करते है। तो बतादें कि जिस नेजल स्प्रे को आप अपने मर्ज की दवा समझ रहे है, असल में वो आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है। देखा जाए तो विंटर सीजन में सर्दी-जुकाम होना आम है, लेकिन इस परेशानी से नेजल स्प्रे पूरी तरह से राहत दिलाएगा, ये बात सोचिएगा भी मत। क्यूंकि ये स्प्रे एक नशे की लत की तरह है। जिसके अधिक इस्तेमाल से इसकी आदत लग जाती है। जबकि ये कोई अंतिम समाधान नहीं है, क्यूंकि ये सिर्फ आपको थोड़े समय तक राहत पहुंचाने के लिए है। जबकि बहुत से लोग इस पर पूरी तरह से निर्भर हो जाते है और हमेशा इसे अपने साथ लेकर घूमते हैं। जो कि गलत है। यहां हम आपको नेजल स्प्रे से होने वाले साइडइफेक्ट के बारे में बताने जा रहे है। ताकि आप समय रहते अपनी इस आदत को छोड़ दें।

नाक से ब्लीडिंग होना
चूंकि, सर्दी जुकाम में नाक के अंदर की नसें संवेदनशील होती है। ऐसे में जब आप नेजल स्प्रे का उपयोग करते हैं तो दवा के इस्तेमाल से कई बार उनमें इर्रिटेशन होती है। जिसकी वजह से नाक से खून आने लगता है।
नाक में सूजन आना
सर्दी व जुकाम होने पर जिस नेजल स्प्रे का हम इस्तेमाल करते है, वह नाक के टिशु पर इंपेक्ट डालता है। ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है, कि इसकी वजह से कई बार लोगों की नाक में सूजन भी आ जाती है।
सिर दर्द की परेशानी होना
क्या आप जानते है कि जिस नेजल स्प्रे को आप हर रोज अपने बैग में साथ लिए घूमते है, उसके लगातार इस्तेमाल से आप को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, नेजल स्प्रे में मौजूद दवा सीधे रूप से दिमाग पर प्रभाव डालती है। इस वजह से कई बार लोगों को सिरदर्द की शिकायत होने लगती है।
चक्कर आना
क्या आपको कभी नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करने के बाद चक्कर आने जैसा महसूस हुआ है। तो बतादें कि ये नेजल स्प्रे के साइड इफेक्ट में से एक है। दरअसल नेजल स्प्रे की वजह से व्यक्ति के शरीर में ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है। साथ ही कुछ लोगों का पल्स रेट भी बढ़ जाता है। ऐसे में नेजल स्प्रे के इस्तेमाल से लोगों को चक्कर आने की शिकायत भी होने लगती है।
नेजल स्प्रे के लोंगटर्म साइड इफेक्ट
दरअसल नेजल स्प्रे में कुछ ऐसे कैमिकल का इस्तेमाल होता है जो ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देते हैं, जिससे बंद नाक खुल जाती है। क्योंकि इनका इस्तेमाल सीधे नाक में किया जाता है इसलिए इनसे तुरंत फायदा मिलता है। लेकिन कुछ दिनों बाद ब्लड वेसल्स इन कैमिकल की आदी हो जाती हैं और इन पर इसका असर होना कुछ कम हो जाता है। कुछ मामलों में तो व्यक्ति समझ जाता है कि अब इन स्प्रे ने फायदा करना बंद कर दिया है लेकिन कुछ लोगों को, जिनको इसकी आदत लग जाती है, वे लंबे समय तक इन्हें यूज़ करते रहते हैं। ईएनटी स्पेशलिस्ट मानते है कि ये एक तरह का रिबाउंड फिनोमिना होता है। जिस तरह किसी भी दवा को हद से ज़्यादा इस्तेमाल करने से नुकसान होते हैं ऐसा ही इस मामले में भी होता है। आप जितना ज़्यादा इस स्प्रे का इस्तेमाल करेंगे कंडीशन उतनी ही ज़्यादा ख़राब हो जाएगी। इससे क्रोनिक साइनाइटिस भी हो सकती है।
खतरे के लक्षण
नेज़ल स्प्रे का लगातार इस्तेमाल करने से कुछ ऐसे लक्षण दिखते हैं जो अगर आपके सामने आएं तो आपको भी सावधान होने की ज़रूरत है। जैसे जी मिचलाना, उल्टी आना, ब्लड प्रेश बढ़ना, चक्कर आना, बेहोशी और सिरदर्द। अगर आपको इस तरह के कोई लक्षण दिखते हैं तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
