Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नए साल की पार्टी में ज्यादा पीने से हो सकता है हैंगओवर, जानें इससे बचने के तरीके और इसके नुकसान
नया साल आने में कुछ ही समय बचा है और सेलिब्रेशन का दौर शुरु हो चुका है। बिना ड्रिंक के पार्टी का मजा अधूरा रह जाता है। कभी कभी पार्टी में लोग एक्साइटमेंट में ओवर ड्रिकिंग कर लेते हैं। जिसका परिणाम होता है अगले दिन हैंगओवर। नए साल की सुबह कई लोगों की आंखें भारी सिरदर्द, आंखों में भारीपन, सिर दर्द और उल्टियों के साथ होती है। हैवी ड्रिंक करने के बाद इन्ही इफेक्ट्स को हैंगओवर कहते हैं। आइए जानते हैं कि न्यू ईयर पार्टी में कैसे हैंगओवर से खुद को बचाइए।

हैंगऑवर की असली वजह
खाली पेट शराब पीने से : खाली पेट ड्रिंक लेने से शरीर तेजी से एल्कोहल को अब्सॉर्ब करता है, इसलिए इसकी वजह से नशा ज्यादा चढ़ता है। जिससे दूसरे दिन हैंगओवर होता है।
बिना पानी मिलाए ड्रिंक पीना : कुछ लोगों को नीट पीने की आदत होती है यानी बिना पानी मिलाएं ड्रिंक करने की आदत होती है। अल्कोहल से बार-बार टॉयलेट आता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं। ये भी हैंगओवर की वजह बनता है।
कैपेसिटी से ज्यादा ड्रिंक करना : हैंगओवर का असर लोगों की उम्र से लेकर उनके शराब पीने की मात्रा पर भी करता है। कई लोग जोश-जोश में अपनी कैपेसिटी की तुलना में ज्यादा शराब पी लेते हैं।

क्या है हैंगओवर के लक्षण
- मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगना।
- थकान और कमजोरी
- नींद में कमी
-हार्टबीट में तेजी
- किसी चीज पर फोकस न कर पाना
- कंपकंपी या ठंड लगना
- चक्कर आने का अहसास
- खराब मूड, स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन

हैंगऑवर से बचने के लिए क्या करें
कार्बन-रिच डाइट लें : ज्यादा कार्ब वाले डाइट लेने से अल्कोहल ब्लड में धीमी गति से घुलने लगता है और दूसरे दिन आपकों हैंगऑवर की शिकायत नहीं होगी।
ओवर ड्रिकिंग से बचें : पार्टी में ज्यादा एक्साइटमेंट में आकर ओवर ड्रिकिंग से बचें और अपनी लिमिट का ध्यान रखकर ही पीएं।
लाइट कलर के ड्रिंक ही पीएं : लाइट कलर वाले ऐस ड्रिंक पीएं, क्योंकि कई ड्रिंक में कॉन्जेनर्स की मात्रा मिली होती है। इससे सीरियस हैंगओवर होने की संभावना रहती है।
खूब पानी पीएं: अल्कोहल पीने से पहले खुद को हाइड्रेड करें क्योंकि अल्कोहल पीने के बाद खूब पेशाब आता है। जिससे डिहाइड्रेशन होता है इसलिए शराब पीने से पहले खूब पानी पीएं।

हैंगऑवर उतारने के घरेलू उपाय
दही खाएं: दही खाने से शरीर में मौजूद बैड बैक्टीरिया की जगह गुड बैक्टीरिया बनने लगते हैं। इसमें हैंगओवर का असर कम होता है।
नींबू पानी पीएं: एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीएं। इससे सिरदर्द में आराम मिलेगा।
कॉफी: ये सुस्ती और सिरदर्द से राहत देता है, और आपको इंस्टेट एनर्जी भी मिलेगी।
खूब पानी पीएं: इससे हाइड्रेड रहने के साथ शरीर की गंदगी बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
नारियल पानी पीएं : नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो बॉडी को फिर से हाइड्रेड करते हैं और जरुरी न्यूट्रिएंटस प्रोवाइड करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
