Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
क्या आपके भी आंखों से आता है पानी तो अपनाएं यह उपाय...
आँसू की मदद से आँख की सतह नम रहती हैं, लेकिन हर वक्त आंखों से पानी आने से कुछ साफ़-साफ़ दिखाई भी नहीं देता है, इसके अलावा ये अन्य तरह की समस्याओं को बुलावा देने का काम कर सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि आप इसका इलाज जल्द से जल्द कर लें। इस तरह की समस्या का इलाज घरेलू उपायों से भी किया जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं घरेलू उपायों और इससे बचने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

ठंडे या गरम कपड़े से दबाना
आंखों में पानी आने का प्रमुख कारण आंसू नलिकाओं की रुकावट माना जाता है। ऐसे में राहत पाने के लिए आप ठंडे या गरम कपड़े से अपनी आंखों को थोड़ा-थोड़ा दबाकर राहत पा सकते हैं। इससे नलिकाओं की रुकावट मानी जाने वाली परत हट जाता है। साथ ही जहरीले पदार्थ भी आंखों से बाहर निकाल जाते हैं और आंख की जलन भी ठीक हो जाता है।

टी बैग
आंखों से पानी निकलने की समस्या के लिए हर्बल टी बैग भी एक अच्छा उपाय है। इसके लिए आपको टी बैग को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में रखना होगा। इसके बाद इसे अपने आंखों पर रखकर सिकाई करें। ध्यान रहे टी बैग या पानी ज्यादा गर्म न हों। इससे आपको काफी जल्दी आराम मिल सकेगा।

नमक और पानी का घोल
कई बार आंखों से ज्यादा पानी आने पर खुजली या जलन की समस्या होने लगती है। इससे आराम पाने के लिए नमक और पानी का घोल काफी अच्छा उपाय माना जाता है। नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों से जहरीले बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं। इस तरह तीन दिन तक लगातर करें, आप दिन में 4 से 5 बार ऐसा कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा
आंखों से पानी आने की समस्या के लिए बेंकिग सोडा भी एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म कर लें और फिर इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। इस मिश्राण को असानी से आप अपने घर में बना सकते हैं। अब इस बने हुए मिश्रण से अपनी आंखों को 2 से 3 बार धोएं।

यदि कोई धूल मिट्टी चली गई हो
अगर आपको लगता है कि आंखों में कुछ धूल-मिट्टी चली गई है, इस वजह से पानी आ रहा है तो ऐसे में आप गीले कपड़े की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। ध्यान रहें आंखों से आने वाले पानी या आंसुओं को कपड़े से ही साफ करना सही रहता है।
आँखों में पानी आने की समस्या से बचने के उपाय
- आंखों की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार लें,
- अपनी आंखों को धूप और जलन से बचाएं,
- आंख में खुजली होने पर आंखों को बार बार न छुएं,
- धूल-मिट्टी के बजाव के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं,
- एलर्जी वाले पदार्थों के वातावरण में जाने से सावधानी बरतें या बचें,
- आंखों का मेकअप प्रोडक्ट्स किसी के साथ शेयर न करें।
- आंखों से कुछ ज्यादा ही पानी आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications