Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
नीलगिरी के पत्तों में छिपा है सांस की तकलीफ और जुकाम, जानें अन्य फायदे
नीलगिरी एक सदाबहार पेड़ है। ये कई संक्रमण जैसे खांसी, जुकाम और भीड़ के लक्षणों को कम करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही ये कई स्वास्थ्य लाभ के साथ मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे ही इसके पेड़ से निकलने वाले तेज का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। यूकेलिप्टस के पत्तों का इस्तेमाल अस्थमा और सांस संबंधित स्थितियों के लिए भी किया जाता है। इसी तरह ये कई कारणों से अहम माना जाता है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि यूकेलिप्टस कितना फायदेमंद है और ये कैसे सांस की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

जुकाम और ठंड को दूर करता है यूकेलिप्टस
सर्दी और ब्रोंकाइटिस के लिए ये एक तरीके का लोकप्रिय घरेलू उपाय है। आपको बता दें कि यूकेलिप्टस या नीलगिरी कफ को खत्म करने के लिए भी फायदेमंद होता है। खांसी की कई दवाओं में नीलगिरी का तेल शामिल होता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने सांस की समस्या को पूरी तरह से ठीक करने को लेकर यूकेलिप्टस पर अध्ययन करने की बात कही है।

नीलगिरी की चाय बनाकर पीएं
आमतौर पर इस तरह के हर्बल का इस्तेमाल चाय के जरिए ही किया जाता है जो आपके सांस और संक्रमण को कम करने का काम करता है। यूकेलिप्टस की चाय पीने के लिए आप इसकी पत्तियों का इस्तेमाल करें। चाय को बनाते समय अच्छी तरह से उबाल लें और फिर गुनगुना रहने पर इसका सेवन कर लें।

यूकेलिप्टस से करें गरारा
अगर आपके गले में कफ या भारीपन महसूस हो रहा हो तो आप इसके गरारे भी कर सकते हैं। यूकेलिप्टस से गरारे करने से आप बंद नाक और जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी के साथ इसकी पत्तियों को डाल लें और गरारे करें।

यूकेलिप्टस का ड्रॉप
नीलगिरी की पत्तियों का ड्रॉप या बूंदे भी आपके लिए काफी फायदेमंद होती है जो संक्रमण का इलाज करती है। इसे अपनाने के लिए आप नीलगिरी की पत्तियों को पानी के साथ उबलने दें और इसे ठंडा कर किसी बोतल में रख लें और जब भी आपको इसका इस्तेमाल करना हो तो इसका ड्रॉप ले लें।

यूकेलिप्टस के अन्य फायदे क्या हैं?
दांतों को रखता है स्वस्थ
नीलगिरी में मौजूद गुण और रोगाणुरोधी क्षमता माउथवॉश और दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसके साथ ही नीलगिरी दांतों में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में सक्रिय होता है जो दांतों की सड़न और पीरियडोंटाइटिस का कारण बनता है।

फंगल संक्रमण और घाव
त्वचा पर होने वाले कई संक्रमण के इलाज के लिए यूकेलिप्टस को फायदेमंद और असरदार माना जाता है। ये आपके घाव या चोट पर भी काम करता है और उसे ठीक करने में मदद करता है।

दर्द में राहत
नीलगिरी दर्द निवारक के रूप में भी काम करता है, मांसपेशियों या हड्डियों में होने वाले कुछ दर्द को ये कम कर करने में आपकी मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications