Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं यह खुशबूदार साबुन
अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन आज के समय में अधिकतर लोग नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जिसके कारण उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में अच्छी नींद लेने के लिए जरूरी है कि आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। इसी क्रम में आप सुगंधित साबुन बार का उपयोग कर सकते हैं और इसे अपने तकिए के नीचे रख सकते हैं। सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन वास्तव में यह तरीका कारगर साबित होता है। तो चलिए जानते हैं कि फ्रेगरेंस युक्त साबुन और नींद का आपस में क्या संबंध है-

कैसे काम करती है सुगंधित साबुन
हमारी स्मेल करने की भावना नाक में मौजूद घ्राण न्यूरॉन्स से प्रभावित होती है। वे रासायनिक संकेत हमारे मस्तिष्क तक ले जाते हैं। न्यूरॉन्स भी गंध को गले के पिछले हिस्से तक पहुंचाते हैं। इसलिए, यदि आप अपने तकिए के पास सुगंधित साबुन को रखते हैं तो इससे न्यूरॉन्स को रात भर लगातार सुखद सुगंध मिलती है। यह सुगंध आपको रात में अच्छी नींद दिलाने में मदद करती है।
बता दें कि कुछ ऐसी महक होती हैं, जो एक व्यक्ति को शांत करके उसे आरामदायक महसूस कराती है। जिससे व्यक्ति को अनिद्रा, बैचेनी आदि से राहत मिलती है। यह एक तरह की अरोमाथेरेपी है, जो आपकी इंद्रियों को शांत करने में मददगार हो सकती है। हालांकि, अगर आपके पास फ्रेगरेंस युक्त साबुन नहीं है तो आप अच्छी नींद पाने के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
सुगंधित साबुन को इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आप रात में अच्छी नींद पाना चाहते हैं तो आपको इसे सही तरह से इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। चूंकि साबुन की महक इतनी अधिक नहीं होती है कि उससे आपका पूरा कमरा महक जाए, इसलिए आपको अपने तकिए के करीब रखना होगा। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि साबुन की महक लगातार आपको मिलती रहे। यह आपके मूड को शांत करने और चिंता व तनाव को कम करने में मदद करेगा।
किन सुगंधित साबुन का करें इस्तेमाल
यूं तो मार्केट में कई तरह की सुगंधित साबुन मौजूद हैं, लेकिन आप कुछ खास तरह की फ्रेगरेंस को अच्छी स्लीप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-

गुलाब की सुगंध वाली साबुन
गुलाब के फूल अपनी सुगंध के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इसकी भीनी-भीनी महक आपको बेहद ही रिफ्रेशिंग और रिलैक्सिंग फील करवा सकती है। आप एक बार गुलाब की फ्रेगरेंस वाली साबुन को अपने तकिए के नीचे रखकर देखें। आपको यकीनन अपनी स्लीप क्वालिटी में अंतर नजर आएगा।
जैसमीन युक्त साबुन
गुलाब के अलावा चमेली के फूलों की खुशबू भी बेमिसाल होती है। जैसमीन युक्त साबुन की खुशबू आपको रात में बेहतर नींद में मदद कर सकती है। यह आपको शांत करेगा।
लैवेंडर साबुन बार
लैवेंडर भी एक लोकप्रिय सुगंध है जिसे तनाव को दूर करने और तन-मन को शांत करने के लिए जाना जाता है। अपने बिस्तर के पास लैवेंडर साबुन बार रखने से आपको रात में बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर- यह उपाय आपके तभी काम आ सकता है, जब आप तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या का सामना कर रहे हों। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति किसी खास स्वास्थ्य समस्या के कारण अनिद्रा या नींद से संबंधित अन्य समस्याओं का सामना कर रहा है, तो ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
