Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Health Tips: फैशन नहीं बल्कि आंखों को कॉर्नियल डिजनरेशन से बचाने के लिए लगाएं सनग्लासेस

सनग्लासेस हमेशा से ही एक स्टाइल स्टेटमेंट का पार्ट रहे हैं। नॉर्मली लोग धूप से बचने के लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लेकिन काफी सालों से एक जरूरी एक्ससेसरी भी ये बन चुका है। आज के वक्त में सनग्लासेस स्टाइल सिंबल के रूप में यूज किया जा रहा है। सूरज की रोशनी के साथ ही तेज लाइट से आंखों को बचाने के लिए लोग इस्तेमाल करते आ रहे हैं। वहीं तेज धूल व प्रदूषण से भी ये आपकी आंखों की सुरक्षा करता है।

Health Tips: आंखों की सेफ्टी के लिए सनग्लासेज़ जरूरी
आंखों की सेफ्टी के लिए सनग्लासेज़ काफी जरूरी है। जब आप तेज धूप में बाहर जाते हैं तब आंखों को सूरज की तेज सूवी किरणों से बचाने के लिए ये काफी यूजफुल साबित होता है। क्योंकि यूवी रेज आंखों में मौजूद प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती है। इसके डैमेज होने के कारण कॉर्नियल डिजनरेशन, मोतियाबिंद, अंधापन, या फिर मैक्यूला भी हो सकता है। धूप का चश्मा लगाने के बाद आप बिना आंखों को सिकोड़े देख सकते हैं।

Health Tips: किन लोगों के लिए जरूरी है सनग्लासेस लगाना
जो लोग देर तक धूप में रहते हैं या फि पहाड़ों पर स्कीइंग करते है, समन्दर में मछली पकड़ते हैं, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेते हैं, तो ऐसे लोगों को सनग्लासेस लगाना जरूरी हो जाता है। ऐसा ना करने से उनकी आंखे सूखी हो सकती हैं। जिसकी वजह से कई तरह की आंखों की बीमारी पनप सकती है। आंखें बहुत ही संवेदनशील होती है, आंखों के रेटीना की सुरक्षा ना करने से उसको नुकसान पहुंचता है। धूप का चश्मा पहनने से आंखे सेफ रहती है साथ ही आंखों में होने वाली परेशानियां नहीं होती है।
यूवी फिल्टर वाला सनग्लासेस जरूरी
धूप के चश्मों पर एक तरह का स्पेशल केमिकल लगाया जाता है, जिससे लाइट फिल्टर होकर आंखों तक पहुंचती है, जिससे आंखे सेफ रहती हैं। चश्मा यूवी फिल्टर वाला होना जरूरी है।

Health Tips: सनग्लासेस लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं ?
1.धूप के चश्मे के कारण सूरज की यूवी किरणों से आंखें सुरक्षित रहती हैं।
2. मोतियाबिंद, ग्लॉकोमा, कॉर्नियल डिजनरेशन के खतरे से बचा जा सकता है।
3.धूल और पॉल्यूशन से आपकी आंखों को बचाता है। आंखों की सुरक्षा के लिए ये काफी जरूरी है।
4.सूरज की तेज़ रोशनी की वजह से सिर में होने वाले दर्द और आंखों के सूखेपन से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
