Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
रात को एक नींबू का टुकड़ा मोजे में रखकर सोएं, ये सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी
कटी-फटी और रूखी एड़ियां किसी भी मौसम में फट सकती है, अगर आपकी भी एड़ियां अक्सर फटती है तो हम जो उपाय आपको बता रहे हैं उसे आजमाने के बाद आपको फटी एड़ियों की समस्या से जरूर राहत मिल सकती हैं। इसके लिए आपको केवल ये करना है कि रात को सोते समय मोजे में कटा हुआ नींबू का टुकड़ा डालकर पहनना हैं।

नहीं आएगी पैरों से बदबू
मौसम कोई भी हो, मगर कुछ लोगों के पैरों में पसीना हर मौसम में आता है और इस कारण उनके पैरों से बदबू भी आती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो जाहिर है कि यह आपको काफी शर्मिंदा करता होगा। खासतौर पर अगर आप ऑफिस जाती हैं तो वहां आपको कई लोग इस कारण टोक भी चुके होंगे। कई लोंगे के पैर से तो पैर धोने के बाद भी बदबू आती है। ऐसे में, रात में सोते वक्त मोजे के अंदर नींबू डाल कर पहना जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

पांव की टैनिंग दूर करें
नींबू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसके अलावा इसमें सिट्रिक एसिड होता है जो पैरों को हेल्दी और गोरा बनाता है। अगर आपके पैरों में टैनिंग का कालापन है तो आप पैरों में नींबू रगड़ें इससे आपके पैरों की टैनिंग दूर हो जाएगी। इसे साथ ही आप मोजे में नींबू डाल कर सो जाएं। यह आपके पैरों को मुलायम और गोरा बना देगा।

पैरों का रूखापन दूर करेगा
अगर आपके पैर बहुत ज्यादा रूखे हो रहे हैं और आपको खुजली की समस्या हो रही है तो नींबू इसमें भी फायदेमंद है। नींबू का रस आपके पैरों के रूखेपन को दूर कर देगा और आपके पैरों को चिकना बना देगा। आपको बस मोजे में नींबू डाल कर पहनना है। इतना ही नहीं अगर आपके पैरों में दाद जैसी कोई समस्या है तो नींबू उसे भी दूर कर देगा। ये नुस्खा ट्राय करने से पहले ध्यान रखें कि मोजे में रखा जाने वाला नींबू पूरी तरह से निचोड़ा हुआ हो। जिससे कि मोजा भीगे ना।



Click it and Unblock the Notifications
