Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है कोरोना वायरस (Coronavirus)? कैसे फैलता है और इसका बचाव
इन दिनों कोरोना वायरस मेडिकल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरस के फैलने के कैसेज सामने आ रहे हैं, जिससे चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच चिंता बढ़ी हुई हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप फिल्हाल एशिया में ही देखने को मिल रहा है। खासतौर पर चाइना में इस वायरस का बड़ा प्रकोप फैला हुआ है। यही वजह है कि भारतीय सरकार ने चाइना से आनेवाले सभी यात्रियों की मेडिकल चांज के आदेश दे रखे हैं। इन यात्रियों का हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर थर्मल स्कैनर के जरिए शारीरिक परीक्षण किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़ी जानकारी के बारे में।

कोरोना वायरस क्या है?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, यह वाइरस सी-फूड से जुड़ा है और इसकी शुरुआत चाइना के हुवेई प्रांत के वुहान शहर के एक सी-फूड बाजार से ही हुई मानी जा रही है। खास बात यह है कि ये वायरस ना केवल इंसानों बल्कि पशुओं को भी अपना शिकार बना रहा है।

कैसे फैलता है ये वायरस ?
कोरोना वायरस को लेकर हर रोज नई-नई अपडेट्स आ रही हैं। पहले इस वायरस के बारे में कहा गया था कि यह इंफेक्टेड सी-फूड खाने से ही फैलता है। जबकि हालही डब्ल्यूएचओ ने इस बात की पूरी संभावना जताई है कि यह वायरस परिवार के लोगों में एक से दूसरे के संक्रमण में आने से फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर आपके मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सबसे पहले सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होता है। फिर यह बुखार निमोनिया का रूप ले सकता है और निमोनिया किडनी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा सकता है।

बचाव
वायरस के इस परिवार से बचाने के लिए कोई टीका नहीं है, कम से कम अभी तक नहीं है। एक MERS वैक्सीन के लिए परीक्षण चल रहा है। आप बीमार लोगों से बचकर संक्रमण के अपने जोखिम को कम करने में सक्षम हो सकते हैं। अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचने की कोशिश करें। अपने हाथों को अक्सर साबुन और पानी से धोएं और कम से कम 20 सेकंड के लिए। यदि आप बीमार हैं, तो घर पर रहें और भीड़ से बचें और दूसरों से ना संपर्क करें। जब आप खांसते या छींकते हैं, तो अपने मुंह और नाक को ढंक लें। आपके द्वारा स्पर्श की जाने वाली वस्तुओं और सतहों को कीटाणुरहित कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
