Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कोविड-19 वैक्सीन: क्या है कोविड आर्म, जानें इससे जुड़ी जरुरी बातें
यदि आपने कोरोना वायरस की वैक्सीन ली है और बांह पर जहां इंजेक्शन लगाया गया उस क्षेत्र के चारों ओर सूजन के साथ ही त्वचा पर दाने पड़ गए हैं, तो संभावना कि आपमें 'COVID arm' विकसित हो गया है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, "कोविड आर्म" रैश के साथ वो जगह है जहां वैक्सीन लगाई गई है। मेडिकल टर्म में इस स्थिति को त्वचीय अतिसंवेदनशीलता भी कहा जाता है, जो प्रतिक्रिया स्वरूप दिखाई देता है। कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन आते ही लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं। बहरहाल, कोविड-19 वैक्सीन के आने पर भी लोगों में भय बना हुआ है। यह भय कोरोनावायरस महामारी का नहीं बल्कि कोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट का है। सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कोविड-19 वैक्सीन का साइड इफेक्ट कोविड आर्म है।

डरने की बात नहीं?
वैज्ञानिकों का मानना है कि कोविड आर्म कोई गंभीर समस्या नहीं है और लोगों को इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है। अक्सर यह समस्या लोगों में वैक्सीन लगाने के बाद देखी जाती है जो चार से पांच दिन के अंदर ठीक हो जाती है। कोविड आर्म की समस्या नुकसानदेह नहीं है।

कोरोना वायरस के लक्षण
जिस बांह पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जाती है वहां साइड-इफेक्ट्स के संकेत आपको टीका लगाए जाने के बाद दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड आर्म के कुछ सामान्य संकेत त्वचा पर लालीपन आना, सूजन और टीका लगने के आठ या उससे अधिक दिनों के बाद टीके वाले हिस्से के पास की त्वचा का कोमल हो जाना है।

इन लोगों को हो सकती है कोविड आर्म की समस्या?
जानकारों के मुताबिक, कोविड आर्म की समस्या उन लोगों में देखी जा रही है जिनको मॉडर्ना कोविड-19 वैक्सीन लगा है। यह रैशेज 4 से 11 दिन रहने के बाद ठीक हो गए थे। बताया जा रहा है कि पहले डोज में कुल 244 लोगों में यह साइड इफेक्ट देखा गया था जिसके बाद सेकंड डोज में यह संख्या घट कर 68 हो गई थी। दूसरी ओर, Pfizer वैक्सीन लेने वाले लोगों में यह समस्या बहुत कम देखी गई है। कहा जा रहा है कि कोविड-19 वैक्सीन का यह साइड इफेक्ट पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखा जा रहा है। इसके पीछे का कारण हेल्थ केयर सेक्टर में महिलाओं की संख्या ज्यादा होना बताया जा रहा है।

क्या प्रिकॉशन लेने चाहिए?
कोविड-19 वैक्सीन लगाने से पहले अपने डॉक्टरों से सलाह जरूर ले लें। अगर आप 45 की उम्र से ज्यादा हैं और आपको हाइपरटेंशन, डायबिटीज और रीनल इलनेस जैसी समस्याएं हैं तो आपको अपने डॉक्टर से वैक्सीन लेने से पहले जरूर पूछना चाहिए। वैक्सीन लेने के बाद अगर आपको कोविड आर्म के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो अपने फिजिशियन से इस विषय पर बात कीजिए। वैक्सीन लगाने के बाद भी आपको मास्क जरुर लगाना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
