Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Crunches Vs Sit Ups Exercise: क्रंचेस या सिट अप्स, कौन सी एक्सरसाइज है एब्स बनाने के लिए परफेक्ट


क्या है क्रंचेस?
क्रंचेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले फर्श पर घुटनों के बल लेटना होता है। इसके बाद सिर और पीठ के ऊपरी हिस्से को इस तरह उठाना होता है कि आपका पेट क्रंच हो जाए। ये एक्सरसाइज सिर्फ कोर को मजबूत करने और एब मसल्स को टोन करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइ को करने से वजन घटाने में भी हेल्प होती है। यह आपके पेट में जमी फेट को बर्न करता है, जिसके कारण आपका पेट कम होता है। क्रंचेज आपकी पीठ और गर्दन पर भी प्रभाव डालता है, लेकिन उन्हें मजबूत करने में भी मदद करता है। बॉडी बेलेंस के लिए मजबूत कोर जरूरी होता है।
क्रंचेस के फायदे क्या है -
ये एक्सरसाइज आपकी कोर मसल्स को टोन करती है। आपके बॉडी के लव हैंडल को कम करने में भी काफी मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से कोर, पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। बॉडी के बेलेंस में सुधार करता है।

क्य है सिट अप्स?
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने घुटनों को मोड़कर फर्श पर लेट जाएं। इसके बाद बैठने की स्थिति में अपने आपको ऊपर की ओर धकेलें। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी कोर मसल्स पर बल्कि आसपास की मसल्स पर भी फोकस करता हैं। सिट अप्स आपके बेली फैट, कोर मसल्स को मजबूत करने और लव हैंडल को कम करने में भी मदद करता है। ये एक्सरसाइड आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज को बिना किसी की मदद के आप अपने घर में ही कर सकते हैं।
सिट अप्स करने के फायदे
सिट अप्स एक्सरसाइज आपके कोर को मजबूत करता है। साथ ही बेली फैट और लव हैंडल को कम करने में भी मदद करता है। ये आपके पॉस्चर में भी सुधार करता है। सिट अप्स आपके कूल्हे की मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मदद करता है।
सिट अप और क्रंचेस में कौन सी एक्सरसाइज बेहतर है
सिट अप्स और क्रंचेस दोनों ही एक्सरसाइज काफी हद तक एक जैसा ही है। लेकिन इन दोनों के बीच थोड़ा सा अंतर क्रंचेस को बेहतर एक्सरसाइज बनाती है। एक अध्ययन के मुताबिक लोग सिट अप एक्सरसाइज करने के दौरान खुद को घायल कर लेते हैं। सिट अप्स एक्सरसाइज करते समय एक स्पीड पकड़ती है, जिसके कारणम पीठ और गर्दन पर दबाव पड़ता है। क्रंचेस एक्सरसाइड में स्पीड एक सीमा में होती है। इसमें चोट लगने का जोखिम भी कम होता है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि सिट अप्स और क्रंचेस एक्सरसाइज मे क्रंचेस सिट अप्स बेस्ट ऑप्शन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
