Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बारिश के दिनों में भूल से भी न हाथ लगाए मछली और सी फूड्स को, वरना जकड़ सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां
Side effects of eating seafood during monsoon : सावन या मानसून शुरु होते ही मांस मच्छी खाने से लोग परहेज करने लगते हैं। घर के बुर्जुग इस दौरान मछली और सी फूड खाने से दूरी बनाने के सलाह देते हैं।
हालांकि लोग धार्मिक दृष्टिकोण की वजह से मछली या समु्द्री भोजन को खाने से परहेज करते हैं, लेकिन इसके पीछे सेहत से जुड़ा कारण भी है। आइए जानते है कि मानसून के दौरान मछलियां और समुद्री भोजन क्यों नहीं खाना चाहिए?

बढ़ जाता है जल प्रदूषण का स्तर
बारिश के दिनों नादियों और जलाशय में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। क्योंकि बारिश का पानी जमीन पर मौजूद गंदगी को नदियों, झीलों, तालाबों और समुद्रों में बहा देता है। मछलियों समेत दूसरी जल प्रजातियां इस गंदगी को निगल सकती हैं, जिससे यह उनके शरीर में भी जमा हो सकते हैं। इसके बाद इन्हीं सी फूड्स का सेवन किया जाता है, तो कई सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
मर्करी पॉइजनिंग
मानसून के कारण समुद्री जीवों में मर्करी के लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इनके सेवन से मर्करी पॉइजनिंग हो सकता है। मर्करी एक जहरीला और भारी धातु है हाई मर्करी लेवल के चलते न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं, खासकर से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में। इसलिए मछली के सेवन करते हुए मात्रा का ध्यान रखें।

एलर्जिक रिएक्शन
मानसून के दौरान इम्युनिटी काफी कमजोर हो सकती है और कुछ लोगों को
मछली या सी फूड्स से एलर्जी या सेंसिटिविटी हो सकती है। सी फूड्स से होने वाली एलर्जी के होने पर पित्ती, खुजली, दाने, चेहरे, होंठ, जीभ या गले पर सूजन, सांस लेने में कठिनाई या घरघराहट, पेट में दर्द, मतली या उल्टी शामिल हैं। जैसे हल्के से लेकर गंभीर दिख सकते हैं, जिसमें समस्या गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
पैरासाइटिक इन्फेक्शन
मानसून पैरासाइट्स के बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है, जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ये संक्रमण पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान सी फूड्स खाने के बाद दस्त, सूजन या गैस हो सकती है, और गंभीर मामलों में, अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं।
सी फूड से होने वाले खतरे को कैसे कम करें?
बरसात के मौसम में समुद्री खाने के दुष्प्रभावों के जोखिम को कम करने के लिए, हाई क्वालिटी वाले और ताजी मछलियों को चुनें। इसके अलावा किसी भी तरह के हानिकारक बैक्टीरिया या पैरासाइट को मारने के लिए इसे अच्छी तरह से पकाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications