Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World AIDS Day 2025: 1 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है एड्स डे? जानें इतिहास, कारण, क्या है इस साल की थीम
World AIDS Day 2025: हर साल 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day) मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी तारीख का चयन क्यों किया गया? दरअसल, यह दिन सिर्फ HIV/AIDS से लड़ने के अभियान की शुरुआत नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के प्रति सम्मान, समर्थन और संवेदना का प्रतीक है जिन्होंने इस बीमारी से संघर्ष किया है या कर रहे हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने इस खतरनाक बीमारी से जूझते हुए अपनी जान गवा दी।
वहीं कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल आता है कि 1 दिसंबर को ही वर्ल्ड एड्स डे क्यों मनाया जाता है? सबसे पहले किसे हुआ था एड्स? साथ ही इस साल की थीम क्या है? ऐसे ही कई सवालों के जवाब लेकर हम आए हैं जो इस आर्टिकल में मिलेंगे।

1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है एड्स डे?
बता दें कि 1988 में जब विश्व स्तर पर एड्स तेजी से फैल रहा था और समाज में जागरूकता की भारी कमी थी, तब दुनिया को एक ऐसे दिन की आवश्यकता महसूस हुई जहां HIV से जुड़े तथ्यों, रोकथाम, इलाज और भेदभाव के खिलाफ आवाज एक साथ उठाई जा सके। इसी उद्देश्य से 1 दिसंबर को आधिकारिक रूप से वर्ल्ड एड्स डे घोषित किया गया ताकि साल का अंतिम महीना लोगों को संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की याद दिला सके।
एड्स कलंक नहीं है
आज भी HIV/AIDS को लेकर फैली गलत धारणाएँ, सामाजिक कलंक और डर कई मरीजों के जीवन को प्रभावित करते हैं। जबकि सच यह है कि HIV का समय पर पता लगाना, दवाइयाँ और देखभाल व्यक्ति को पूरी तरह सामान्य जीवन जीने में सक्षम बनाती हैं। इसलिए इस दिन का मकसद सिर्फ बीमारी के बारे में बात करना नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाना, समर्थन देना, और यह स्वीकार करना है कि एड्स कोई अपराध या शर्म नहीं बल्कि चिकित्सा और संवेदना से संभाली जा सकने वाली बीमारी है।
क्या है इस साल की थीम?
हर वर्ष वर्ल्ड एड्स डे को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, ताकि समाज में जागरूकता और रोकथाम को और अधिक प्रभावी रूप से फैलाया जा सके। इस साल की थीम है 'Overcoming disruption, transforming the AIDS response' जिसका मतलब यह है कि 'बाधाओं पर विजय, एड्स प्रतिक्रिया में परिवर्तन'। इसका उद्देश्य है कि साल 2030 तक एड्स को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
सबसे पहले किसे हुआ था एड्स?
क्या आपके दिमाग में कभी ये सवाल आया है कि सबसे पहले किसे एड्स हुआ था।रिपोर्ट के अनुसार एचआईवी संक्रमण का सबसे पुराना मामला साल 1959 में आया था। ये किंशासा, कांगो के एक व्यक्ति का है जिसके ब्लड सैंपल में पता चला कि उसे एक गंभीर बीमारी हुई है जो एड्स है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
