Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मोटापा कम कर के दूर कर सकती हैं मासिक धर्म की परेशानियों को

‘डेली मेल' की एक खबर के मुताबिक यह कहा गया है कि अतिरिक्त वजन कम करने से उन हार्मोन के स्तर में कमी आ सकती है जिनकी वजह से मासिक धर्म के लक्षण उभरते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों के एक दल ने पाया है कि सामान्य से अधिक वजन वाली महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन अधिक हो सकता है। एस्ट्रोजन हार्मोन रात को अचानक पसीना आने या तेज ठंड लगने अथवा घबराहट होने का कारण बन सकता है।
यह अध्ययन एक अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी ने किया है। मुख्य लेखक कैन्डायस क्रोएन्के ने बताया, ‘वजन कम करना चाहिए, खास तौर पर वसा से रात को पसीना आने या तेज ठंड लगने अथवा घबराहट होने जैसी समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है।' इस अध्ययन में ऐसी 17,473 महिलाओं को शामिल किया गया जिनका मासिक धर्म हो चुका था। ये महिलाएं हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी की मदद लिए बिना कम वसा वाले फल, सब्जियां, अनाज आदि का सेवन करती थीं।
जिन महिलाओं का वजन करीब साढ़े चार किग्रा कम हुआ उन्हें आने वाले वर्षों में अचानक गर्मी लगने या तेज ठंड लगने अथवा घबराहट होने की समस्या कम हुई। यह समस्या उन महिलाओं में कम नहीं हुई जिनका वजन साढ़े चार किग्रा से कम घटा था या उतना ही था। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि शरीर में बहुतायत में वसा होने से शरीर को अचानक गर्मी लगने के बाद ठंडा होने में दिक्कत होती है। (एजेंसी)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
