Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
क्या होम्योपैथी से हो सकता है PCOS का इलाज?
PCOS (पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) या PCOD (पोलिसिस्टिक ओवरी डिजीज) आज की लाइफस्टाइल से जुड़ी किशोरियों की एक आम समस्या बनती नज़र आ रही है। शरीर में हार्मोन इंबैलेंस होने की वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, जिसकी वजह से ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट बन जाती है।
READ: PCOS से लड़ने के लिये खाएं ये खाघ पदार्थ
ओवरी में सिस्ट बनने की वजह से लड़कियों की प्रजनन क्षमता पर विपरीत असर पड़ता है। इसके अलावा वजन बढ़ना, चेहरे और पीठ पर मुंहासे, सिर के बाल पतले होना आदि समस्या सामने आने लगती है। PCOD/PCOS ठीक करने के लिये कई इलाज मौजूद हैं जिनमें से एलोपैथिक दवा और सर्जरी आम है। पर क्या आप जानती हैं कि होमियोपैथी के इलाज से भी PCOS काफी हद तक ठीक किया जा सकता है।

होम्योपैथी कैसे मदद करती है?
सबसे पहले एक बात जो आपको जाननी चाहिये वह यह कि पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की बीमारी कभी भी जड़ से नहीं खतम हो सकती। इसे हमेशा कंट्रोल कर के रखना पड़ता है।
READ: लड़कियों में बढ़ती पीसीओएस(PCOS) की समस्या
1. ऐसे में होम्योपैथी का इलाज PCOS की समस्या को आगे बढ़ने से कफी हद तक रोकती है। यह हार्मोनल असंतुलन को ठीक कर के मासिक चक्र को नियमित करती है।
2. PCOD/PCOS, की वजह से शरीर में बड़ी तेजी से हार्मोनल बदलता है, जिसकी वजह से शरीर में तरह-तरह के लक्षण उभरना शुरु हो जाते हैं। पर होम्योपैथी के इलाज से शरीर के हार्मोन हमेशा देख-रेख में रहते हैं, जिससे सभी लक्षण प्रभावशाली रूप से कंट्रोल में आ जाते हैं। पर PCOD/PCOS, होम्योपैथी से हमेशा के लिये ठीक हो जाएगा, ऐसा कहना मुश्किल है।
READ: महिलाओं में हार्मोन असंतुलन को ठीक करे ये आहार
3. होम्योपैथी के इलाज में दो PCOD से पीडित महिलाओं को कभी भी एक दवाई नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिये क्योंकि हर महिला की बीमारी अलग होती है, जिसके लिये व्यक्तिपरक दृष्टिकोण की जरुरत होती है।
4. केवल होम्योपैथी से पूरा इलाज करना संभव नहीं है। इसके लिये स्ट्रेस मैनेजमेंट, वेट कंट्रोल, सही दिनचर्या और समय पर दवाई लेना भी जरुरी है।
5. अगर आप इस बीमारी को दूर करने के लिये कोई अन्य इलाज करवा रही हैं और साथ ही में होम्योपैथी दवाइयों का भी सेवन करना चाहती हैं तो, आप कर सकती हैं।
6. होम्योपैथी के साथ जब हार्मोनल असंतुलन नियंत्रित किया जाता है तो, इससे उन उन महिलाओं का बांझपन भी दूर हो जाता है जो प्रेगनेंसी की प्लानिंग कर रही हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications