Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शराब का सेवन महिलाओं के लिए किस तरह होता है हानिकारक
आज हर किसी को पता है कि शराब किस तरह शरीर के लिए हानिकारक हैं लेकिन शराब पीने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं होती है। इसके बजाय शरीब पीने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
हालांकि शराब का सेवन सभी के लिए नुकसानकारी है लेकिन इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि शराब या एल्कोहल का सेवन महिलाओं के लिए किस तरह हानिकारक है। आज लोगों में तनाव और चिंता का लेवल बढ़ता जा रहा है जिससे लोग एक दूसरे को देखते हुये शराब पीने के चलन को अपना रहे हैं।
READ: ज्यादा शराब पीते हैं तो उठाएं ये जोखिम
कई अध्ययनों से पता चला है कि हाल ही में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। जैविक रूप से महिलाओं में एल्कोहल का असर अलग तरीके से होता है और इसलिए उनके शरीर में इसका ज्यादा विपरीत असर पड़ता है। एक स्टडी के अनुसार महिलाओं के शरीर में पुरुषों के मुक़ाबले एल्कोहल का नशा ज्यादा देर तक रहता है। साथ ही उनमें पुरुषों के मुक़ाबले नशा भी जल्दी होता है।
READ: शराब से संबन्धित कुछ ऐसे झूंठ जिन्हें हर कोई मानता है सच
चाहे चिंता हो, तनाव हो, अकेलापन हो या फिर कोई और कारण हो शराब के सेवन की आदत डालना गलत है। आइये देखते हैं शराब किस प्रकार से महिलाओं के शरीर पर प्रभाव डालती है।

उम्र का असर
अध्ययन के अनुसार एल्कोहल के सेवन से महिलाओं में डिहाइड्रेशन ज्यादा तेजी से होता है। हालांकि ज्यादा पानी पीकर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है फिर भी त्वचा पर झुर्रियों के रूप में यह असर देखा जा सकता है।

हार्मोन्स पर प्रभाव
महिलाओं के शरीर में शराब के प्रभाव में हार्मोन्स का भी योगदान है। यही कारण है कि ओवुलेटिंग महिलाओं पर नशा जल्दी चढ़ता है। एस्ट्रोजन का अधिक होने से भी ऐसा हो सकता है। इसके साथ ही महिलाओं में शराब के सेवन से हार्मोन्स का संतुलन भी बिगड़ जाता है।

वजन
जब आप नशे में होती हैं तो अक्सर खाना खा लेते हैं, दूसरा शरीर सबसे पहले एल्कोहल को पचाता है और फैट को बाद में पचाता है। तीसरा कोर्टिसोल का लेवल भी शराब से बढ़ जाता है। यही कारण है कि शराब पीने वाले लोग मोटे हो जाते हैं।

लिवर की खराबी
अध्ययन के अनुसार महिलाओं में लिवर और दिमाग से संबन्धित समस्याएँ ज्यादा होती हैं। महिलाओं में फैट लेवल ज्यादा और पानी का लेवल कम होने से ऐसा होता है। इस कारण से महिलाओं में एल्कोहल का पाचन प्रभावित होता है।

सीने में जलन
शराब पीने के बाद आपका शरीर खाने के पोशाक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है जिसका पेट की परत पर प्रभाव पड़ता है। इससे एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

नींद
एल्कोहल का आपकी नींद पर असर पड़ता है और साथ ही सोने के दौरान श्वसन क्रिया भी शराब से प्रभावित होती है। यह प्रभाव महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है।

तनाव
शराब के ज्यादा सेवन से महिलाओं में तनाव ज्यादा होता है। ये कुछ प्रभाव हैं जो माहिलाओं में शराब के सेवन से होते हैं। यदि आपकी कोई साथी शराब का सेवन करती है तो उन्हें यह आर्टिकल शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
