Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्तनों को बढ़ाने के लिए पांच हर्ब
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में एक शोध किया है जिसमें यह बात सामने आई है कि अमेरिका में औसतन हर महिला के स्तनों का आकार 34बी होता है। यह छोटा आकार नहीं है लेकिन स्तनों की बच्चों को लेकर उपयोगिता को देखते हुए यह आने वाले समय में एक शारीरिक समस्या बन सकती है क्योंकि बच्चों के लिए मां के दूध से बढ़कर कुछ नहीं होता है।
ब्रेस्ट साइज को ऐसे कीजिये कम
स्तनों का छोटा होना महिलाओं के लिए काफी नुकसानदायक होता है। कई महिलाएं और लड़कियां, इसके आकार को बढ़ाने के कुछ दवाओं का सेवन भी करती हैं जो कि कई बार साइडइफेेक्ट भी कर देता है। इस आर्टिकल में हम आपको स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए पांच विशेष हर्ब के बारे में बताएंगे।
नोट: किसी भी फूड प्रोडक्ट को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पहले आप यह ध्यान रखें कि वह सामग्री कहीं आपको नुकसान तो नहीं पहुंचाती हैं, उसके बाद ही इस्तेमाल करें।

1. सौंफ:
सौंफ का सेवन नियमित रूप से करने पर स्तनों का आकार बढ़ जाता है। यह काफी कारगर होता है। यह एक प्रकार का मीठा और स्वाद में अच्छा सा मसाला होता है। अगर आपको सेलेरी, गाजर और मगवर्ट से एलर्जी है तो भी आप सौंफ को भी आसानी से खा सकते हैं। इसे दिन में दो बार यूं ही खा लें और अच्छे से चबाएं।

2. रेड क्लोवर:
रेड क्लोवर कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होता है। इसमें जेनीस्टिन जैसे कई गुण होते हैं जो स्तनों को बढ़ा करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से कभी-कभार मतली या सिरदर्द हो सकता है और कुछ महिलाओं को योनि से रक्त भी आने लगता है। ऐसे में आप इसे कम मात्रा में ही सेवन करें। चाहें तो पहले टेस्ट कर लें कि आपको कितनी बर्दाश्त हो पाती है।

3. मेंथी:
मेंथी को आर्युवेद में काफी उच्च स्थान पर रखा गया है। यह पिछले 4000 साल से कई दवाओं को बनाने में इस्तेमाल होती आ रही है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी आती है और रक्त का संचार अच्छी तरह होता है। इसके सेवन से स्तनों का विकास हो जाता है। कभी-कभार इसके सेवन से पेट में दर्द हो सकता है और कफ जकड़ सकता है, कब्ज और अपच भी हो सकता है। वैसे ऐसा ज्यादा कुछ नहीं ही होता है।

4.वाइल्ड येम:
महिलाओं की प्रजजन क्षमता में इजाफा करने के लिए वर्षों से वाइल्ड येम का इस्तेमाल होता आ रहा है। पीएमएस के दिनों में इसका सेवन बहुत गुणकारी माना जाता है। मेनोपॉज में भी कई महिलाएं इसका सेवन करती हैं। लेकिन अगर इसका अधिक सेवन कर लिया जाएं तो उल्टियां हो सकती हैं। इसलिए, ज्यादा सेवन न करें, वरना खून के थक्के भी बन सकते हैं।

5. सॉ पाल्मेटो:
सॉ पॉम में कई गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और स्तनों के विकास में सहायक होते हैं। यह महिलाओं के शरीर को बहुत अधिक फायदा करते हैं। यह शरीर में टेस्टोरॉन की मात्रा बढ़ा देते हैं जो स्तनों के अधिक विकास को रोक भी सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
