Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
इन 7 कारणों से होता है महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर
महिलाओं के लिये सर्वाइकल कैंसर कोई नया नाम नहीं है। यह महिलाओं की बीमारी है जो बड़ी तेजी से फैल रही है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल करीब 122,844 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित पायी जाती हैं, जिसमें से 67,477 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है।
सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) गर्भाशय का ही भाग है, यह कैंसर इसी ग्रीवा में जन्म लेता है और धीरे धीरे पूरे शरीर में फैलता है। आज हम आपके साथ 7 कारकों की बात करेंगे, जिसे इस कैंसर के साथ जोड़ा जाता है, आइये जानें क्या हैं वे...

मानव पेपिलोमा (HPV) दृारा
महिलाओं में यह वायरस पुरुषों दृारा सेक्स करते वक्त पहुंचता है। इस वायरस से बचने के लिये महिलाओं को टीका लगवाना पड़ता है। यह टीका लड़कियों में 9 से 45 की उम्र तक तीन डोज़ में लगाया जाता है।

कम उम्र में संबन्ध बनाने से
कम उम्र में गर्भाशय अभी तक पूरी तरह विकसित नहीं हुआ होता है, जिससे वायरस और अन्य बीमारियां यूट्रस को अपना शिकार बना लेती हैं।

स्मोकिंग
जो महिलाएं रोज़ स्मोकिंग करती हैं, उनके अंदर सर्विक्स कैंसर होने का चार गुना चांस होता है। तंबाकू में पाए जाने वाले घातक कैमिकल्स कैंसर बनने वाली कोशिका को बढ़ाते हैं। 10 कारण जो बतायेंगे धूम्रपान क्यों है आपकी सुंदरता का दुश्मन

लंबे समय तक गर्भ निरोधक खाना
5 या उससे लंबे सालों तक अगर कोई महिला गर्भ निरोधक का सेवन किये जा रही है तो उसे यह कैंसर होने की संभावना हो सकती है। मगर यह जितना HPV वायरस दृारा फैलता है, उतना इससे नहीं।

सुस्त दिनचर्या की वजह से
जो महिलाएं ओवरवेट होने के बावजूद सुस्त दिनचर्या अपनाती हैं, उन्हें यह बीमारी आराम से घेर सकती है। दिनभर बैठे रहने से खून का सर्कुलेशन हमारे शरीर में धीमा पड़ने लगता है, जिसकी वजह से ट्यूमर सेल्स बनना शुरु हो जाती हैं।

क्लैमाइडिया संक्रमण
यह एक आम यौन संचारित संक्रमण है जिसके लक्षण पैदा नहीं होते। यह प्रजनन अंगों को संक्रमित करते हैं, जिससे महिलाओं में बाझपन आ सकता है। यह संक्रमण पेल्विक टेस्ट दृारा पता लगाया जाता है।

अगर रहा हो कोई पारिवारिक इतिहास
जिन महिलाओं की दादी-नानी या मां को कभी गर्भाशय कैंसर रहा हो, उन्हें इसका खतरा काफी ज्यादा रहता है। अगर इससे बचना हो तो अपना रेगुलर टेस्ट करवाते रहना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications