Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सेक्स के दौरान कैसे रहें सेफ, जरूर जानें महिलाएं
एक महिला होने के नाते यह बहुत जरुरी है कि आपको इस बात की जानकारी हो कि सेफ सेक्स क्या होता है। महिलाएं अक्सर इस बारे में खुल कर बात करने में हिचकिचाती हैं। लेकिन उन्हें पता होना चाहिये कि सेक्स करने से पहले आपके मन और तन का तैयार होना काफी जरुरी है। इसके साथ ही यौन संबन्ध बनाते वक्त ढेर सारी सावधानी रख कर यह सुखद एहसास लिया जा सकता है। कहीं आप भी तो नहीं मानते गर्भनिरोधकों से जुड़ी ये गलतफहमियां

यौन संबन्ध बनाते वक्त ना केवल मर्द को बल्कि महिला को भी अपनी और अपने पार्टनर की सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिये। आइये इसी के बारे में हम खुल कर चर्चा करते हैं और जानते हैं कि महिलाओं को सेक्स के दौरान कौन सी बातों को दिमाग में रखना चाहिये।

#1 बर्थ कंट्रोल के बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लें
आप नहीं चाहती होंगी हर बार शारीरिक संबन्ध बनाने के बाद इस चिंता में पड़ जाएं कि कहीं आप प्रेगनेंट तो नहीं है। अगर आप सेक्जुअली एक्टिव रहती हैं तो आपको सही प्रकार का बर्थ कंट्रोल चुनना चाहिये। कुछ बर्थ कंट्रोल टेम्परेरी होते हैं तो कुछ परमानेंट प्रकार के होते हैं। आप इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

#2 हमेशा प्रोटेक्शन यूज़ कीजिये
सेक्स करते वक्त दिमाग में नहीं आता कि प्रोटेक्शन भी यूज़ करना चाहिये। लेकिन इस दौरान आपको सतर्क रहना चाहिये। इससे आप ना केवल प्रेगनेंसी से बच सकती हैं बल्कि तमाम एसटीडी रोंगो से भी बची रह सकती है। अगर आपके पार्टनर को कंडोम यूज़ करने में हिचकिचाहट है तो आपको जरुर यूज़ कर लेना चाहिये।

#3 इस बारे में पार्टनर से बातें करें
अगर आप पास्ट में पहले किसी के साथ सेक्स कर चुकी हैं तो अपने पार्टनर को इस बारे में जरुर बताएं। उन्हें ये भी बताएं कि आप पूरी तरह से सेफ सेक्स करने के हित में हैं। अपने पार्टनर को रेगुलर STI टेस्ट करवाने को भी बोलें।

#4 अलग-अलग लोंगो के साथ शारीरिक संबन्ध बनाने से खुद को रोके
अगर आप एक हेल्दी सेक्स लाइफ चाहती हैं तो कोशिश करें कि अलग अलग लोंगो के साथ शारीरिक संबन्ध ना बनाएं। अगर आप दस तरह के लोंगो के साथ संबन्ध बनाएंगी तो आपको यौन रोग हो सकता है।

#5 हमेशा एक ही पार्टनर के साथ शारीरिक संबन्ध बनाएं
एक स्वस्थ यौन जीवन को सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक ही इंसान से संबन्ध बनाएं। जब तक आप दोनों वफादार रहेंगे, तब तक आपको कोई बीमारी छू नहीं सकती।

#6 इंटीमेट प्रोडक्ट यूज़ करने में सावधानी बरतें
ढेर सारी महिलाएं वेजाइनल वॉश का प्रयोग करती हैं, जिससे उनके इंटीमेट एरिया में सफाई बनी रहे। जब भी इनकी शॉपिंग करें, तब इसका खास ध्यान रखें कि वह आपके वेजाइना का pH बैलेंस ना मिटा दें। अगर ऐसा हुआ तो आपकी योनि ड्राई हो जाएगी और उसमें खुजली होने लगेगी। यह जरुरी बैक्टीरिया को मिटा देता जो कि आपको यौन रोग से बचाते हैं।

#7 सेक्स के दौरान यूज़ करें Lubricants
सेक्स के दौरान Lubricants जरुर यूज़ करें क्योंकि यह कांडोम के फटने के रिस्क को रोकता है। कभी कभी सेक्स के दौरान वेजाइना ड्राई होती है और इंटरकोर्स के दौरान फ्रिक्शन की वजह से कंडोम फट जाता है। इससे अनचाहे गर्भ के ठहरे का डर बना रहता है। इससे इंफेक्शन भी हो सकता है।

#8 साफ सेक्स टॉयज़
अपनी सेक्स लाइफ को स्पाइसी बनाने के लिये आप अगर सेक्स टॉय का यूज़ करती हैं तो, उसे सही प्रकार से धो कर sterilize कर लीजिये क्योकि उसे आप बहुत ही इंटीमेट और सेंसटिव भाग में यूज़ करती हैं। आप चाहें तो सेक्स टॉय पर कंडोम लगा कर भी यूज़ कर सकती हैं। साथ ही कभी भी अपने सेक्स टॉय को किसी के साथ भूल कर भी शेयर ना करें।

#9 सेक्स से बचें
यह केवल उन महिलाओं के लिये है जो इच्छा ना चाह कर भी सेक्स करने को मजबूर हो जाती हैं। अगर आपकी इच्छा नहीं है सेक्स की तो अपने पार्टनर से साफ मना कर दें। इसमें आपको शर्मिंदा होने की जरुरत नहीं है।

#10 खुद का स्टेटस जानें
यह बहुत जरुरी है कि आप अपना चेकअप करवाती रहें क्योंकि इससे यह पता चल जाएगा कि आप किसी यौन रोग कि शिकार नहीं हैं। आप इसे कई-कई महीनों के अतराल में या फिर साल भर में करवा सकती हैं। इससे अगर आपको कोई रोग हुआ भी होगा तो वह आपके पार्टनर तक नहीं जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
