Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या होती है वैजाइनल एट्रोफी, जानिए किन कारणों से ये होती है?
जब प्राइवेट पार्ट के आस पास की त्वचा सूखी और बेजान सी हो जाती है, उस स्थिति को वैजाइनल एट्रोफी कहते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में कई शारीरिक बदलाव आते हैं जिसमें से एक वेजाइनल एट्रॉफी है। इस अवस्था में जननांगों के पास की त्वचा रूखी और पतली हो जाती है। ऊत्तकों में लचीलापन कम हो जाता है जिस वजह से असहज महसूस होता है। ऐसा होने पर मूत्राशय संबंधी परेशानी और यौन अंगों में असहजता भी बढ़ जाती है।
ऐसी स्थिति में सेक्स करने पर महिलाओं को दर्द और जलन महसूस होती है। वैजाइनल एट्रॉफी में त्वचा रूखी होकर अपना लचीलापन खो देती है। वेजाइना में संक्रमण होने से मूत्राशय के मार्ग और घातक योनि संक्रमण का खतरा रहता है। क्या आप जानते हैं कि महिलाओं में होने वाले इस रोग के पीछे क्याा कारण है?
तो चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

रजोनिवृत्ति (मेनापॉज़)
मेनापॉज की स्थिति में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा काफी घट जाती है जिससे वैजाइनल एट्रॉफी का खतरा रहता है। आमतौर पर मेनोपॉज़ के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन में गिरावट आती है। ऐसा 40-45 उम्र की महिलाओं के साथ होता है। वैजाइनल एट्रॉफी में माहवारी बंद हो जाती है और एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है।

कैंसर का ईलाज
कैंसर की ट्रीटमेंट में प्रयोग होने वाली कीमोथेरेपी, पेल्विक रेडिएशन और ट्रीटमेंट से भी एस्ट्रोजन का स्तर गिर जाता है जिस वजह से वैजाइनल एट्रॉफी की संभावना बढ़ जाती है।

पेरीमेनापॉज़
पेरीमेनोपॉज़ में भी एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में गिरावट आती है। इसलिए कई महिलाओं में पेरीमेनोपॉज़ के दौरान वेजाइनल एट्रॉफी की शिकायत हो सकती है।

सर्जिकल मेनोपॉज़
सर्जिकल मेनोपॉज की वजह से भी वैजाइनल एट्रॉफी की समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में किसी बीमारी के चलते सर्जरी द्वारा अंडाशय निकाल दिया जाता है। इससे महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तशर गिर जाता है।

दवाओं का असर
कुछ दवाओं के प्रयोग से भी एस्ट्रोजन के लैवल में गिरावट आती है जिससे वैजाइनल एट्रॉफी होने का खतरा रहता है। अगर आप फाइबॉएड या एंडोमिट्रिओसिस की दवाएं खा रहीं हैं तो आपको नियमित एस्ट्रोजन लैवल का चेकअप करवाते रहना चाहिए।

स्तनपान
शिशु को स्तनपान करवाने के कारण भी महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर काफी घट जाता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के वैजाइनल एट्रॉफी की चपेट में आने का खतरा रहता है। कुछ समय बाद एस्ट्रोजन लैवल के बढ़ने पर ये समस्या भी खत्म हो जाती है।

सुझाव
कुछ अध्ययन के मुताबिक महिलाओं को नियमित रूप से सेक्स करना चाहिए। इससे वैजाइनल एट्रॉफी से सुरक्षा मिलती है। एस्ट्रोजन लैवल के कम होने पर भी नियमित सेक्स करना फायदेमंद रहता है।

उपचार
इस बीमारी के शुरुआती लक्षण में महिलाओं को नियमित सेक्स करना चाहिए। इसके अलावा हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी एक उपाय है। कुल मिलाकर महिलाओं को इस बीमारी से बचने के लिए सेक्स लाइफ में ज्यादा एक्टिव रहना चाहिए। सिर्फ इस बीमारी ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी सेक्स कई तरह से फायदेमंद होता है। अगर आपको ओवरी या अपने यौन अंगों में किसी भी तरह का बदलाव नज़र आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान रहे किसी भी बीमारी को शुरुआती समय में रोकना सबसे ज्यादा आसान होता है इसलिए बिलकुल भी लापरवाही न बरतें। वैसे भी महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
