Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
डिलीवरी के बाद वजन घटाता है अजावइन का पानी, महिलाओं की हर मर्ज की है दवा
आयुर्वेद में अजवाइन को100 प्रकार के अन्न पचाने वाला औषधि बताया गया है। इससे जाहिर है कि अजवाइन पाचन क्रिया से संबंधित सभी रोगों में फायदा करता है। जी हां, अजवाइन आपकी किचन में मौजूद छोटा सा मसाला है जिसका इस्तेमाल अक्सर हम सब्जी और कई व्यंजनों में करते हैं। अजवाइन से ना सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ता है बल्कि इससे पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती है। अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
अजवाइन महिलाओं की कई समस्याओं का हल है खासकर डिलीवरी के बाद ये महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। ये वजन कम करने से लेकर डिलीवरी के बाद महिलाओं का प्रसव दर्द भी दूर करता है, आइए जानते है अजवाइन खाने के फायदें।

गैस्टिक समस्या से दूर करें
डिलीवरी के एकदम बाद हो सकता है कि आपको कुछ गैस्टिक प्रॉब्लम हो, आप पाचन से संबंधित समस्या से गुजर सकती है। यह पेट के दर्द का एक बेहतरीन इलाज है। रोजाना इसे पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। गैस की समस्या इस पानी को पीने से ठीक होती है। अगर आपको गैस की समस्या रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण है। इसे पीने से गैस की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा ये डायरिया और कब्ज की समस्या भी दूर करता है।

रक्तसंचार ठीक करें
अजवाइन के पानी से रक्त संचार ठीक होता है, शरीर में समान रूप से रक्त का संचार होता है, जिससे मांसपेशियों के विकास में भी मदद मिलती है। मांसपेशियों में लगी चोट भी इससे ठीक होती है।

ब्रैस्टफीडिंग के लिए अच्छा
स्तनपान यानी ब्रैस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए अजवाइन का पानी बहुत ही असरदायक होता है। इसमें स्तन दुग्ध उत्पादन करने वाले गुण मौजूद होते हैं।

दर्द को करता है कम
अजवाइन में एनेस्थेटिक गुण होते हैं जो शरीर के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह गर्भावस्था के बाद महिलाओं के पीठ और जोड़ों में दर्द रह जाता है। क्योंकि यह कुछ हद तक पीठ और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है।

डॉक्टर भी सलाह देते हैं
कुछ डॉक्टर, शिशुओं के पेट में होने वाले दर्द से निपटने के लिए अजवाइन का पानी, पीने की सलाह देते हैं। अजवाइन में पेट दर्द को पूरी तरह से ठीक करने की क्षमता होती है।

वजन नहीं बढ़ता
प्रसव के बाद वजन घटाने के लिए अजवाइन का पानी आमतौर पर एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। एक स्वस्थ आहार और व्यायाम के संयोजन से अजवाइन का पानी पीने से मेटाबोलिज्म ठीक होता है, इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता

अजवाइन का पानी बनाने का तरीका
अजवाइन का पानी बनाने के लिए आपको 1 चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ना होगा। फिर अगल सुबह इस पानी को उबालकर छान लें। फिर इस पानी को ठंडा कर लें और खाली पेट सुबह-सुबह इसका सेवन करें। अजवाइन का सेवन फायदेमंद है और इसका पानी पीने से काफी हेल्थ संबंधी परेशानियां दूर होती है। खाने का स्वाद बढ़ाने या कफ, सर्दी, पेट दर्द जैसी समस्याओं में हम घरेलू उपचार में अजवाइन का उपयोग करते है। अजवाइन में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह प्राचीन औषधी बहुत ही गुणकारी है।



Click it and Unblock the Notifications
