Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
World Malaria Day 2025: कहीं आप मलेरिया को तो नहीं समझ रहे हैं नॉर्मल फ्लू, इन लक्षणों से पहचानें
World Malaria Day 2025 : मलेरिया (Malaria) एक गंभीर रोग है जो मच्छरों के जरिए फैलता है और प्लाज्मोडियम नामक परजीवी इसके लिए जिम्मेदार होता है। यह बीमारी दुनियाभर में करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है, खासकर ट्रॉपिकल और सबट्रॉपिकल इलाकों में। इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है।
मलेरिया के शुरुआती लक्षण अक्सर फ्लू या वायरल फीवर जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते। मगर ये लक्षण समय पर न पहचाने जाएं तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। साकेत अस्पताल के डॉक्टर बताते हैं कि मलेरिया के लक्षणों को समझना और तुरंत इलाज कराना बेहद जरूरी है।

मलेरिया के प्रमुख लक्षण
तेज बुखार और ठंड लगना: मलेरिया का सबसे आम संकेत है अचानक तेज बुखार जो कंपकंपी और ठंड के साथ शुरू होता है। यह बुखार कुछ घंटों तक रहकर उतर जाता है और 24 से 48 घंटे के अंतराल में दोबारा हो सकता है।
सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द: मरीज को तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है, जिससे थकावट महसूस होती है। यह लक्षण सामान्य वायरल से मिलते-जुलते हैं।
उल्टी और मतली: मलेरिया के परजीवी शरीर में पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं, जिससे मतली, उल्टी और भूख न लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
थकान और कमजोरी: मलेरिया में शरीर की रेड ब्लड सेल्स टूटने लगती हैं, जिससे एनीमिया हो सकता है। इसके चलते व्यक्ति को अत्यधिक थकान, चक्कर और सांस फूलने की शिकायत होती है।
पीलिया (जॉन्डिस): गंभीर स्थिति में मलेरिया लीवर को प्रभावित करता है, जिससे त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है। यह एक गंभीर संकेत है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दौरे और बेहोशी: प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम से होने वाला मलेरिया सबसे खतरनाक होता है। यह मस्तिष्क तक पहुंचकर सेरेब्रल मलेरिया का कारण बन सकता है, जिसमें मरीज को दौरे पड़ सकते हैं या वह कोमा में जा सकता है।
मलेरिया के लक्षण दिखने पर क्या करें?
- तुरंत डॉक्टर से मिलें और ब्लड टेस्ट करवाएं।
- नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह पर लें।
- शरीर में पानी की कमी न होने दें-पर्याप्त तरल पदार्थ लें।
- मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और रिपेलेंट्स का उपयोग करें।
सही जानकारी और सतर्कता से मलेरिया से बचाव पूरी तरह संभव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications