Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
World Zoonoses Day 2026: क्या होता है जूनोसिस रोग? जानें क्यों मनाते हैं विश्व जूनोसिस दिवस और इसका इतिहास
World Zoonoses Day 2026: हर साल 6 जुलाई को दुनिया भर में विश्व जूनोसेस दिवस (World Zoonoses Day 2026) मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को उन बीमारियों के बारे में जागरूक करना है, जो जानवरों से इंसानों तक पहुंचती हैं। ऐसी बीमारियों को जूनोटिक रोग कहा जाता है। इनमें रेबीज, टीबी, स्वाइन फ्लू और डेंगू जैसी कई गंभीर बीमारियां शामिल हैं। इस मौके पर अलग-अलग जगहों पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चिड़ियाघरों, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खासतौर पर बच्चों और आम लोगों को इन बीमारियों के बारे में समझाया जाता है, ताकि वे खुद सावधान रहें और दूसरों को भी इसके बारे में बता सकें। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे संस्थान मिलकर अभियान चलाते हैं, जिनमें रेबीज, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों से बचने के तरीके बताए जाते हैं। आइए, जानते हैं विश्व जूनोसिस दिवस का इतिहास, महत्व और थीम -

विश्व जूनोसिस दिवस का इतिहास
विश्व जूनोसिस दिवस का इतिहास फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि से जुड़ा है। 6 जुलाई 1885 को उन्होंने रेबीज से पीड़ित एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक पहला एंटी-रेबीज टीका लगाया था। चिकित्सा विज्ञान की इस बड़ी उपलब्धि की याद में हर साल 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य केवल इतिहास को याद करना नहीं, बल्कि लोगों को उन संक्रमणों के बारे में जागरूक करना भी है जो जानवरों से इंसानों में फैलते हैं। जागरूकता की कमी के कारण कई बार लोग समय रहते बीमारी की पहचान नहीं कर पाते, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
जूनोटिक रोग क्या है?
जूनोटिक रोग वे संक्रामक बीमारियां हैं, जो सीधे या परोक्ष रूप से जानवरों से इंसानों तक पहुंचती हैं। ये वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी या फंगस के जरिए फैल सकती हैं। रेबीज, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, टीबी, ब्रुसेलोसिस और लेप्टोस्पायरोसिस इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
विश्व जूनोसिस दिवस का महत्व
विश्व जूनोसिस दिवस लोगों को यह समझाने का अवसर देता है कि मानव और पशु स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। यह दिवस रेबीज, स्वाइन फ्लू और अन्य जूनोटिक रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता, टीकाकरण और पशुओं की जिम्मेदार देखभाल को भी प्रोत्साहित करता है।
साथ ही, यह दिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देता है, ताकि भविष्य में ऐसे रोगों के प्रकोप को रोका जा सके और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके।
विश्व जूनोसिस दिवस 2026 की थीम
विश्व जूनोसिस दिवस 2026 के लिए थीम 'वन वर्ल्ड, वन हेल्थ: प्रिवेंट जूनोसिस' (One World, One Health: Prevent Zoonoses) तय की गई है। यह अवधारणा बताती है कि मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और किसी एक क्षेत्र में पैदा हुई समस्या का असर दूसरे क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जूनोटिक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य, पशुपालन और पर्यावरण से जुड़े विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जागरूकता बेहद जरूरी है।
जूनोटिक रोगों से बचाव कैसे करें?
व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करें।
किसी भी जानवर के संपर्क में आने के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं।
पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच करवाएं।
यदि किसी जानवर के काटने या खरोंचने की घटना हो जाए तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
