Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
अपने नए घर को सजाएं इस तरह
नए घर में प्रवेश किया है तो उसे सजाने का काम भी आपको बाखूब आना चाहिये। नया-नया घर लेने का एक फायदा जरुर होता है, वह यह कि उस घर में रखा सारा सामान और घर का पेंट आदि आपके मन का होता है। फर्नीचर कैसा होगा , पेंट कैसा होगा , फर्श पर लगी टाइल्स कैन सी होंगी और घर का थीम कैसा होना चाहिये आदि यह सब आप मिल कर तय करती हैं। जो चीजें आपको पंसद होगी उस चीज को आप अपने घर में रख सकती हैं और जो चीजे़ नहीं , उसे आपको झेलने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि घर आपका जो है।
आपका घर एक ऐसी जगंह है जिसमें आप आपनी जिंदगी का अधिकतर समय बिताती हैं। यहीं पर आपसे मिलने आपके दोस्त, परिवार वाले आदि सभी पधारते हैं, तो ऐसे में अपने घर को खूबसूरती से सजाएं। इसे एक ऐसी जगह बनाएं जहां घुसते ही खुशी का एहसास होने लगे। आपको अपने नए घर को अपने तरीके से सजाना चाहिये। नए घर को सजाने के लिये मन में एक प्लान बना लेना चाहिये और अपन बजट भी तैयार कर लेना चाहिये। चलिये जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपको अपने नए घर को सजाने में मदद करेगा।

अपने नए घर को सजाएं इस तरह
फर्निचर: फर्निचर से घर और भी ज्यादा खूबसूरत बन जाता है। ध्यान रखें कि घर में ज्यादा फर्नीचर भर कर ना रखें। घर को खानी रखें तभी बेहतर है।
पेंट का चुनाव: पेंट करने से पहले ये सोंचे कि क्या यह रंग फर्नीचर के रंगों के साथ मेल करेगा या नहीं? साथ ही हमेशा चटख रगों का प्रयोग करें क्योंकि इससे मूड बहुत अच्छा बना रहता है।
फर्श की सजावट: फर्श की सजावट उसकी आवश्यकता के अनुसार होना चाहिये। जैसे, ड्राइंग रूम के लिये साफ्ट कार्पेट फ्लोरिंग, किचन के लिये वुड फ्लोरिंग और बाथरूम और बेडरूम के लिये टाइल्स का इस्तमाल करें।
किचन के समान: किचन के समानों को ध्यानपूर्वक चुन्ना चाहिये। अच्छा होगा कि आप किचन के लिये एक थीम का चुनाव करें। आप का घर जिस थीम से सजाया गया हो, वही थीम अपने किचन के लिये भी चुने।
हार्डवेयर का चुनाव: कमरों में लगे कैबिनेट, लाइट फिक्सचर, खूंटी और दरवाजे़ की कुंढी आदि कौन से डिजाइन की और किस पेंट का होना चाहिये ये भी ध्यान में रखना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
