Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
इस राखी बजट में दें बहन को गिफ्ट, ना कटेगी जेब ना बहन होगी नाराज
भारत में रक्षाबंधन का पर्व काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस साल 3 अगस्त के दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा। इस पर्व पर भाई और बहन के खट्टे मीठे रिश्ते का जश्न मनाया जाता है। भाई और बहन भले ही कितना झगड़ लें लेकिन दोनों के मन में एकदूसरे को लेकर प्रेम, चिंता और सम्मान हमेशा बना रहता है।

रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तिलक लगाती है और आरती करके उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगती है। वहीं भाई अपनी बहन को सदैव उसकी रक्षा का वचन देता है। साथ ही इस मौके पर वो अपनी बहन को पैसे या फिर तरह तरह के तोहफे देता है।
बदलते समय के साथ बहनों को दिए जाने वाले तोहफों में भी बदलाव होने लगा है। आपको अपनी बहन की पसंद और मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से कोई गिफ्ट लेना चाहिए जो उन्हें पसंद आए और आपके बजट पर भी भारी ना पड़े। इस राखी पर आप अपनी बहन को कुछ खास देना चाहते हैं तो इस आर्टिकल से आपको मदद मिल सकती है।

पर्सनलाइज्ड टी शर्ट
आप अपनी बहन को इस राखी पर पर्सनलाइज्ड टी शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं। आप ट्रेंडिंग या कोई मजाकिया लाइन उसपर लिखवा सकते हैं।

ब्लूटूथ स्पीकर या हेडफोन
अगर आपकी बहन को गाने सुनने का शौक है तो उनके लिए ये गिफ्ट परफेक्ट है। उन्हें ब्लूटूथ स्पीकर तोहफे में दें जिसकी मदद से वो कहीं भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। हेडफोन भी एक अच्छा ऑप्शन है। किसी अच्छी कंपनी का हेडफोन दें ताकि वो साउंड क्वालिटी का आनंद ले सकें।

बैग्स या वॉलेट
मार्किट में आपको बैग्स और वॉलेट की एक से बढ़कर एक रेंज मिल जाएगी। आप उनकी जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए इसका चुनाव करें।

परफ्यूम या सनग्लासेस
इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को ब्रांडेड परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो ट्रेंडी सनग्लासेस भी दे सकते हैं।

ज्वेलरी
लड़कियों को डायमंड बहुत रास आते हैं तो क्यों ना इस रक्षाबंधन पर आप उनके लिए कोई ज्वेलरी खरीदें। खूबसूरत पर्ल ईयरिंग या फिर डायमंड ब्रेसलेट आप ले सकते हैं जो उनके ऑफिस और एथनिक वियर दोनों के साथ मैच करेंगे।

टी सेट और लग्जरी ग्रीन टी
आप किसी थीम से जुड़ा टी सेट दे सकते हैं। इन दिनों कई फ्लेवर्स की चाय आपको मार्किट में आसानी से मिल सकती है। राखी बंधवाने के बाद आप उनके साथ एक एक कप फ्लेवर्ड चाय की प्याली एंजॉय कर सकते हैं।

लेदर वैनिटी बॉक्स
अगर आप कुछ क्लासिक और स्टाइलिश देना चाहते हैं तो इस राखी पर उन्हें लेदर वैनिटी केस दे सकते हैं। वो इसमें अपने रोजाना की ज्वेलरी, मेकअप प्रोडक्ट्स रख सकती हैं।

खूबसूरत आर्ट या शोपीस
अगर आपकी बहन को कला की समझ है तो उसके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। उनके कमरे के लिए आप कोई प्यारा शोपीस ला सकते हैं।

चॉकलेट्स
आपकी बहन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए चॉकलेट हमेशा आपकी मदद करेंगे। आप उन्हें तरह तरह की चॉकलेट्स पैक करा के दे सकते हैं।

स्पेशल केक
आप अपने हाथों से उनके लिए छोटा सा केक तैयार कर सकते हैं। भले ही ये परफेक्ट ना हो लेकिन आपका एफर्ट उन्हें जरूर अच्छा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
