Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अपने गार्डन को कैसे रखें हरा-भरा
अगर आपके घर में गार्डन है तो आपका भी मन करता होगा कि वह हमेशा साफ सुथरा बना रहे। साफ सुथरा गार्डन हर किसी को पसंद होता है और अगर यह साफ है तो आप वहां पर किसी भी समय जा कर अपना खाली समय बिता सकती हैं।
अपने गार्डन को हरा-भरा और साफ सुथरा रखना बेहद मुश्किल काम है। हमें मौसम में परिवर्तन, जानवर और घास-फूस जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने गार्डन की देखभाल करने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं।

1. उपयुक्त औजार रखें
अपने गार्डन के रख-रखाव के लिए सबसे जरूरी है कि आप कुदाल, रैक, प्रूनर व अन्य औजार खरीद लें। इससे आप पौधों की सही से देखभाल कर पाएंगे।

2. सही समय पर पानी
वाष्पीकरण को कम करने के लिए या तो आप सुबह अपने गार्डन को सींचें या फिर रात में।

3. सही फर्टिलाइजर का प्रयोग करें
मिट्टी को ध्यान में रखकर सही फर्टिलाइजर का प्रयोग करें। इससे पौधे हर समय हरे-भरे रहेंगे।

4. सड़ी घास का प्रयोग करें
गार्डन की मिट्टी के ऊपर सड़ी हुई घास डालें। इससे मिट्टी का कटाव रुकता है। साथ ही मिट्टी में नमी बनी रहती है और यह घास-फूस को उगने से रोकता है। अगर आप नियमित अंतराल पर सड़ी घास का प्रयोग करेंगे तो इससे काफी फायदा होगा।

5. मौसमी पौधे लगाएं
मौसमी पौधे लगाने से आपका गार्डन साल भर फलता-फूलता और हरा-भरा दिखेगा। इस लिए सही समय में ऐसे पौधों को लगाएं और अपने गार्डन को साल भर हरा-भरा रखें।

6. घास-फूस
गार्डन में अक्सर अनावश्यक घास उग आते हैं। गार्डन की देखभाल के लिए इसे हटाना बेहद जरूरी होता है। इसलिए जब भी आपको समय मिले आप अपने गार्डन के घास-फूस को हटाने में लग जाइए।

7. हरीभरी झाड़ीदार पेड़ लगाएं
अगर आप अपने गार्डन में झाड़ीदार पेड़ लगाएंगे तो इससे आपके गार्डन का एक हिस्सा हर सीजन में हरा-भरा दिखेगा।

8. नए पौधे लगाएं
जब आप पहले से लगे पौधों की कटाई करें तो उनकी जगह तुरंत नए पौधे लगा दें। इससे अनावश्यक घास-फूस को उगने का ज्यादा समय नहीं मिलेगा। साथ ही इससे आपका गार्डन भी हरा भरा दिखेगा।

9. ज्यादा न सींचे
बेशक पौधों को पानी की जरूरत होती है, पर अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी देंगे तो वे पीले पड़ जाएंगे।

10. खाद का प्रयोग करें
जानवरों और पौधों के अपशिष्ट से बने खाद का प्रयोग करना फायदेमंद रहता है। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके इसका इस्तेमाल करें, क्योंकि यह मिट्टी की फर्टिलिटी को बढ़ाता है।

11. अगर ज़रुरत नहीं है तो पौधों की छटाई न करें
कुछ पौधों और झाड़ियों के हमेशा छटाई की ज़रुरत नहीं पड़ती है। उनकी छटाई कभी कभार ही करनी चाहिए।

12. मिट्टी के प्रकार को पहचाने
आपके गार्डन की मिट्टी किस प्रकार की है, इसकी पहचान करें। इससे आपको या पता चलेगा कि पौधों को कितना पानी देने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
