Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बगीचे से घास-फूस हटाने के 9 प्राकृतिक तरीके
अगर आपके घर के गार्डन में बहुत सारी घास उग आई है और आप हर बार उसके कटवाते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है और वह फिर से उग आती है। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीकों को अपनाना चाहिए, जो उस घास को जड़ से खत्म कर दें। इन घासों की जड़ें बहुत मजबूत होती है, इन्हे खींचकर निकालने पर भी ये खत्म नहीं होती है और दुबारा निकल आती हैं।
अपने गार्डन को कैसे रखें हरा-भरा
लेकिन अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाते हैं तो इन घासों को समाप्त किया जा सकता है, वरना इन घास के आपके गार्डन के पौधों को नुकसान हो सकता है और कई बार पालतू जानवर इन्हे चबा लेते हैं जिससे इन्हे नुकसान पहुंचता है। आज बोल्डस्काई आपको इस बारे में बता रहा है कि आपको किस तरह अपने घर के गार्डन की घास को हटाना चाहिए:

सिरका:
अगर आप घरेलू सिरके का इस्तेमाल इन घासों को खत्म करने के लिए करें तो यह घास जड़ से खत्म हो जाएगी। इसके लिए एक मग में पानी लें, उसमें एक कप सिरका डालें और उसे घास उखाड़ने के बाद डाल दें। इसके बाद घास नहीं निकलेगी। ऐसा दो बार करने पर भी वहां से खरपतवार हटा जाएगी।

नमक:
अगर किसी पौधे के पास घास उग आती है तो हटाने के लिए उसकी जड़ों में नमक डाल दें, इससे उसकी जड़े गल जाएगी और वह घास अपने आप हट जाएगी।

ब्लीच:
ब्लीच का इस्तेमाल आप घास को हटाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लीच को घास की जड़ों में यूं ही पाउडर रूप में डाल देना चाहिए, जड़े अपने आप कट जाती हैं और घास सूख जाती है।

बेकिंग सोडा:
घास के ऊपर बेकिंग सोडा डाल दें। इसे डालने से घास झुलस जाएगी और आपके गार्डन की मिट्टी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। गर्मियों के दिनों में उगने वाली घास पर हमेशा बेकिंग सोडा छिड़कना ही चाहिए।

शराब:
घास को हटाने के लिए उस एल्कोहल डाल दें, इससे वह पूरी तरह झुलस जाएगी और दुबारा पनप नहीं पाएगी।

कॉर्न ग्लूटेन मील:
क्या आपको अपने गार्डन से हमेशा के लिए घास को निकालना है तो आप कॉर्न ग्लूटेन का इस्तेमाल करें। यह लॉन को खरपतवार रहित बनाता है।

अखबार:
आपको कुछ अजीब सा लग रहा होगा, लेकिन यह सही बात है कि घास को अगर आप अपने गार्डन से हटाना चाहना है तो अखबार को फोल्ड करके मोटी सी लेयर बनाकर घास के ऊपर रख दें। इससे उसमें प्रकाश संश्लेषण नहीं होगा और वह सूख जाएगी।

जमीन को ढ़ंकने वाले पौधे :
ग्राउंड कवर प्लांट, मिट्टी को उपजाऊ बनाएं रखती है और घास को भी हटा देती है। यह घास का जड़ काट कर देती है।

गर्म पानी:
पानी को अच्छी तरह खौला लें और खौलते हुए पानी को घास के ऊपर डाल दें। इससे आपकी लॉन की घास अपने आप झुलस कर हट जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
