Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन टिप्स को अपनाकर टेरेस गार्डन में बेहद आसानी से उगाए जा सकते हैं मशरूम
मशरूम को हम सभी कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। मसाला मशरूम से लेकर मशरूम करी और कढ़ाई मशरूम खाने का अपना कए अलग ही स्वाद होता है। आपको मार्केट में कई तरह की मशरूम रेसिपीज खाने को मिल जाएंगी, लेकिन अगर घर पर मशरूम खाना हो तो बाजार जाकर मशरूम खरीदने का आलस्य आता है। तो ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही मशरूम उगाएं और खाएं। जी हां, आपके पास भले ही स्पेस कम हो या ज्यादा, लेकिन फिर भी घर की छत पर बेहद आसानी से मशरूम उगाए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर की छत पर मशरूम उगाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

पहले बनाएं टैंट
जब आप घर की छत पर मशरूम उगा रहे हैं तो इसका सबसे पहला स्टेप है कि आप प्लास्टिक या बैम्बू की मदद से एक छोटा सा टैंट तैयार करें। इसके अलावा, अंदर की तरफ बोरी का लेयर लगाना भी बेहद आवश्यक है, ताकि जब आप इसके उपर पानी डालें तो यह नमी बनाकर रखता है और इस तरह मशरूम को अच्छी तरह ग्रो होने में मदद मिलती है।

भूसा करें तैयार
मशरूम को भूसे में उगाया जाता है। लेकिन इसके लिए पहले इसे तैयार करना होता है। सबसे पहले तो आपको सही भूसे का चयन करना होगा। मसलन, आपका भूसा ताजा और पीले रंग का होना चाहिए। उसमें कोई सड़ा-गला भूसा ना हो। अब इसे छोटा-छोटा काटकर रातभर के लिए पानी से भरी बाल्टी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और भूसे को उसमें डालें। ऐसा करने से भूसे में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। अब इसे छान लें और हल्का सुखा लें। आप इसे इतना सूखा लें कि निचोड़ने पर पानी ना आए और ना ही आपको हाथों में गीलापन महसूस हो। आपका भूसा तैयार है।

वेस्ट प्रॉडक्ट को बनाएं कंटेनर
मशरूम की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कई पुरानी व बेकार चीजों में बेहद आसानी से उगा सकते हैं। मसलन, पुरानी प्लास्टिक की वेजिटेबल टोकरी से लेकर, मटका, बोरी, पन्नी आदि में मशरूम उगाए जा सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसमें हवा की आवाजाही सही हो और अतिरिक्त वाटर के लिए प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम हो। हालांकि, छेद इतने बड़े ना हों कि उसमें से भूसा बाहर निकल जाएं।

यूं करें बीजीकरण
अब बारी आती है मशरूम के बीजों को लगाने की। इसे आप दो तरह से कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप भूसे में स्पॉन्स डालें। स्पॉन्स वास्तव में मशरूम के बीज होते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएंगे। इसे आप कुछ इस तरह लगाएं। करीबन 5 किलो भूसे में दस ग्राम स्पॉन्स के बीज डालकर हाथों की मदद से इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब आप इसे पॉलिथिन से लेकर अन्य पुरानी आइटम्स में डाल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप इसे हाथों से बहुत अधिक ना

दबाएं।
इसके अलावा, आप लेयरिंग तकनीक से भी बीजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले एक लेयर भूसे की डालें और फिर उसके उपर 5-10 स्पॉन्स के बीज डालें। इसके बाद आप फिर से भूसे की लेयर डालें और फिर मशरूम के बीज। इसी तरह, आप अपने कंटेनर के स्पेस के अनुसार लेयरिंग करते हुए मशरूम उगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
