Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
How to Remove Lint : स्वेटर और शॉल में निकल आएं हैं रोएं तो बस करो ये काम, फिर दिखने लगेंगे नए जैसे
How to Remove Lint : सर्दियां आते ही मोटे गर्म कपड़े का सीजन भी शुरु हो गया है। बाहर निकलने से पहले लोग मोटे स्वेटर पहनकर ही निकल रहे हैं। लेकिन गर्म कपड़ों को लेकर एक परेशानी लोगों की हमेशा बनी रहती है वो है रोएं निकल आना जिसके चलते वो पुराने पुराने लगने लगते हैं।
क्या आपके स्वेटर पर भी रोएं (lint) लग गए हैं और ये हाथों से आसानी से नहीं हट रहे हैं तो परेशान ना हों। हम आपको कुछ ऐसे शानदार आसान से टिप्स बता रहे हैं, जिसे यूज करते ही स्वेटर पर लगे सारे रोएं आसानी से हट जाएंगे।

सिरके वाला पानी करें यूज
कभी भी स्वेटर को नॉर्मल कपड़ों के साथ मशीन में डालकर ना धोएं. स्वेटर को एक साथ ही साफ करें। महंगे स्वेटर, कोट, जैकेट को ड्राई क्लीन कराना बेहतर होगा। कभी भी ऊनी कपड़ों को पहनकर ना सोएं। अगर रोएं लग गए हैं तो इसके लिए स्वेटर साफ करने के बाद अंत में सिरके वाले पानी में इसे साफ करें। आधे बाल्टी पानी में एक कप वेनेगर डालकर इसमें स्वेटर डुबाएं। हाथों से रगड़ें और सूखने के लिए डाल दें। रोए तुरंत निकल जाएंगे।
टेप हटाएगा रोएं
ऊनी कपड़ों से लिंट यानी रोवां हटाने का एक बेहद आसान तरीका है मास्किंग टेप. जी हां, आप टेप को स्वेटर पर चिपका कर भी रोएं निकाल सकते हैं. जब टेप स्वेटर पर चिपकेगा तो हटाते समय सारे रोएं टेप पर चिपक जाएंगे। इस तरह से आपका खूबसूरत स्वेटर लिंट फ्री हो जाएगा।
कंघी से हटाएं रोएं
यदि आपके स्वेटर पर रोवां (Lint) लग गया है, जिसके कारण इसका लुक खराब हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रोएं हटाने का काम करेगी एक कंघी। मीडियम साइज वाली कंघी लेकर स्वेटर पर ऊपर से नीचे की तरफ धीरे-धीरे चलाएं। आप देखेंगे कि रोएं कंघी में फंस गए होंगे। ऐसा आप दो-तीन बार करें, आपका स्वेटर पहले की तरह लिंट फ्री हो जाएगा।
प्यूमिक स्टोन का करें इस्तेमाल
आपके पास प्यूमिक स्टोन तो होगा ही, जिससे आप डेड स्किन इससे आप त्वचा के मैल को हटाते होंगे। अब आप इससे स्टेवर पर चिपके रोएं को हटाकर देखें. इस स्टोन को स्वेटर पर धीरे-धीरे रब करें, इससे रोएं आसानी से निकल जाएंगे और आपका स्वेटर पहले जैसा नया नजर आने लगेगा। रोएं हटाने के लिए आप दाढ़ी बनाने वाली रेजर का भी यूज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
