Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कपड़ों से हल्दी के जिद्दी दाग से हो गए हैं परेशान, इन ट्रिक्स को ट्राई कर धब्बों से पाए छुटकारा

इंडियन फैमिली में अक्सर खाना बनाते समय, या किसी ब्यूटी होम रेमेडी को तैयार करते वक्त हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कपड़ों पर दाग लगना आम बात है। कई बार आपके नए कपड़ों पर भी हल्दी के दाग लग जाते हैं, जिसे छुड़ाने के लिए आप कई तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन कपड़ों को बहुत ज्यादा घिसने के बाद भी हल्दी के जिद्दी दाग छुटने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन अब आपको हल्दी के दाग छुड़ाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हल्दी के दाग झट से हटाने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कपड़ों के दाग हटाने के आसान तरीकों के बारे में-
कपड़ों से हल्दी के दाग हटाने के उपाय
1. नींबू का रस
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड आपके कपड़े से हल्दी का दाग छुड़ाने में काफी मददगार है। आप एक नींबू को निचोड़कर उसका रस निकाल लें। फिर नींबू के रस को हल्दी लगे दाग पर लगाकर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर डिटर्जेंट के पानी में अपने कपड़े को डालकर साफ कर लें। आपके कपड़े पर लगा हल्दी का दाग साफ हो जाएगा।
2. बेसन
कपड़े से हल्दी का दाग हटाने के लिए बेसन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आप बेसन का पेस्ट बनाकर हल्दी लगे एरिया पर इस पेस्ट को लगाकर छोड़ दें। आपके कपड़े पर लगा हल्दी का दाग हल्का हो जाएगा।
3. टूथपेस्ट
कपड़े पर लगे जिद्दी हल्दी के दाग आपके नए कपड़े का लुक खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप हल्दी का दाग हटाने के लिए टूथपेस्ट का यूज करें। आपको कपड़े पर लगे हल्दी के दाग पर टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर हल्के हाथ से मलना है, इसके बाद थोड़ी देर टूथपेस्ट लगा छोड़ दें। फिर कपड़े को डिटर्जेंट वाले पानी में डालकर साफ कर लें।
4. व्हाइट विनेगर
कपड़ों से हल्दी के दाग हटाने के लिए आप व्हाइट विनेगर का यूज कर सकते हैं। बस आपको एक चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट, एक चम्मच व्हाइट विनेगर के साथ पानी में मिक्स करना है। इसके बाद रूई या कोटन कपड़े की मदद से कपड़े पर लगे हल्दी के दाग को हल्के हाथों से घिसना है। इस मिक्सर को कपड़े पर तब तक रगड़े जब तक आपके कपड़े पर लगा हल्दी का दाग हल्का न हो जाए।
5. बेकिंग सोडा
कपड़ों से किसी भी तरह के दाग को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे अच्छा ऑप्शन है। आपको बस थोड़े से पानी में बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद हल्दी लगे दग पर इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से रगड़े। ऐसा करने से आपके कपड़े से हल्दी का दाग हल्का हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
