Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
हेयर ड्रायर के 7 अनोखे इस्तमाल

हेयर ड्रायर के अनोखे इस्तमाल-
1. दाग सुखाएं- मान लीजिये कि आप किसी पार्टी में जाने के लिए निकल रहीं हैं और गल्ती से आपके ऊपर कॉफी या चाय गिर गई तो आप क्या करेगीं। आपके पास इतना समय नहीं है कि आप अपनी ड्रेस बदले इसलिए अगर ऐसा हो जाए तो जल्दी से कॉफी के दाग को छुडाइये और अपने हेयर ड्रायर से ब्लो ड्रायर कीजिये। इससे आपका कपड़ा जल्दी सूखेगा और समय भी नहीं लगेगा।
2. जब कपड़े धोने का मन न करे- ज्यादा कपड़े और चादरें धोने से उनका रंग उड़ जाता है। अगर चादर पर दाग लग जाए तो उसे पूरी चादर धोने की बजाए केवल उस दाग को साफ करें और उसके बाद फिर से ड्रायर की मदद से चादर को सुखा लें। इससे चादर का रंग भी नहीं उडेगा और सर्फ की बचत भी होगी।
3. गीली दीवार को सुखाएं- अगर बहुत तेल बारिश हो रही हो और उससे आपकी दीवार खराब हो जाए तो हेयर ड्रायर की मदद से उसे सुखा लें। गीली दीवार होने से पेन्ट निकलना शुरु हो जाता है, इसलिए इस महत्वपूर्ण ड्रायर को यूज़ करना न भूलें।
4. नेल पॉलिश सुखाएं- आप तो जानती ही हैं कि नेल पॉलिश को सुखाने में कितना समय बर्बाद होता है। इसके अलावा कोई भी समान छूने से नेल पॉलिश खराब भी हो जाती है, इसलिए नेल पॉलिश को झटपट सुखाने के लिए आप ड्रायर का प्रयोग कर सकती हैं।
5. प्राइस टैग हटाएं- अगर आपकी शादी में आपको कोई कीमती तोहफा मिला है और उस पर स्टीकर लगा हुआ है जो उसकी शोभा बिगाड़ रहा है। तो उस स्टीकर या प्राइस टैग पर केवल 5 मिनट के लिए ब्लो ड्रायर करें और फिर देखें की वह टैग कैसे झटके से निकल जाता है।
6. गीले मोबाइल को बचाए- अगर आपका मोबाइल गलती से पानी या टॉयलेट में गिर गया तो उसकी बैटरी को आप हेयर ड्रायर की मदद से सुखा सकते हैं। इससे बैटरी को बिल्कुल भी नुक्सान नहीं पहुंचेगा।
7. मोम को छुड़ाएं- अगर आपकी टेबल पर बहुत सारी मोम गिरी है और वह बेरहमी से चिपक गई है, तो उसे ड्रायर से छुड़ाइये। अगर आप मोम को अपने नाखूनों से छुड़ाएगीं तो वह निशान छोड़ जाएगा इसलिए ड्रायर से मोम पर हवा कीजिये जिससे वह हल्की हो जाए और धीरे से मोम को निकाल लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
