Latest Updates
-
Five Dal Power Mix Panchratan Dal Recipe: पांच दालों के मेल से बनाएं ढाबे जैसा स्वाद -
ग्लोइंग और यंग स्किन पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में चमकने लगेगा चेहरा -
Nirjala Ekadashi कब है? जानें इसे क्यों कहा जाता है 'भीमसेनी एकादशी' और क्या है इसका महाभारत कनेक्शन -
Flaky Sweet Traditional Balushahi Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसी रसीली बालूशाही -
Who Was Sanchita Ugale: कौन थी एक्ट्रेस संचिता उगले? महज 30 साल की उम्र में पंखे से लटककर की खुदकुशी -
भारत का यह शहर कहलाता है दुनिया की 'Mango Capital', 200 साल पुराना है इसका इतिहास -
बवासीर में कौन से आसन करना है सबसे बेस्ट? ऑपरेशन के चक्कर में पड़ने से पहले आजमाएं ये 4 योग -
खाना खाने के तुरंत बाद फिर भूख लगना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें नजरअंदाज -
कौन से आउटफिट के साथ लगाएं किस रंग की लिपस्टिक? आप भी होते हैं कंफ्यूज तो यहां जानें परफेक्ट मैचिंग -
Aromatic Masala Trick Veg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी खुशबूदार बिरयानी
अब घर में कीड़े-मकौड़ो की करें छुट्टी
मौसम बदल रहा है और इसके साथ ही पैदा हो रहीं हैं घर में कीड़े-मकौड़ों की संख्या भी। लेकिन आपको अभी से ही पेस्ट कंट्रोल विधि का प्रयोग करना शुरु कर देना चाहिये। जिससे बाद में ना आप बीमार पड़े और ना ही घर में रहने वाले सदस्य। हम आपको घर से कीट को भगाने के लिये ऐसे कई घरेलू उपाय बताएंगे जिनसे आप बीमारी पैदा करने वाले कीटों से मुक्ती पा सकते हैं।

अपनाएं यह उपाय -
1. चींटी उपचार- क्या आपके किचन में चिटियों का प्रकोप है, जो आपके चाय के कपों और अलमारी में रखी चॉकलेट को खा जाती हैं। अगर ऐसा है तो अपने किचन को हमेशा साफ-सुथरा बनाएं रखनें में ही भलाई है। इसके साथ ही हफ्ते में एक बार कैरोसीन से पोछा लगाने पर भी वह गायब हो जाती हैं।
2. छिपकली उपचार- आजकल किस घर में छिपकली नहीं होती। अगर आपको इनके आने पर रोक लगानी है तो अपने घर के कोनो में खाली अंडे का शैल रख दें। इससे उनका आना कम हो जाएगा।
3. मच्छर पर रोक- मच्छरों को भगाने के लिये आप नीम, तुलसी और गंजनी की पत्तियों को अपने घर के आस-पास लगाएं। इस बात का ध्यान रहे कि इनको प्रभावित करने वाली चीजें घर पर ना रखें। गहरे रंग के कपड़े, परफ्यूम और हेयर स्प्रे से यह काफी आकर्षित होते हैं।
4. कपूर का प्रभाव- कपूर में सल्फर पाया जाता है जो कि कीट को दूर रखने के लिये बहुत ही कार्यगर है। इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल तत्व पाए जाते हैं। अपने घर पर कपूर की दो-तीन गोलियां जलाएं जिससे आपको छोटे-मोटे कीटों से छुटकारा मिल सके।
5. सूखे नायिल के खोल को जला दीजिये और फिर देखिये कि उसके धूएं से किस तरह से मच्छरों की छुट्टी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications