Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कैमिकल से भरे फल और सब्जियों को धोने के नेचुरल तरीके
यह कोई बताने वाली बात नहीं है कि फल और सब्जियों को पकाने या खाने से पहले अच्छी तरह से धो लेना चाहिये। कीटाणु और कीटनाशक से भरे फल और सब्जियां खाने से फूड प्वाइजनिंग के साथ दूसरी बीमारियां होने का चांस रहता है।
अच्छा होगा कि आप फल और सब्जियों को इस तरह से धोएं कि उसमें कीटनाशक का एक भी अंश ना रहे। आप बाजार से चाहे जितना भी सोंच कर अच्छी साग सब्जियां ले कर आएं, लेकिन अगर किसान ने उसे कीटनाशक छिड़क कर पैदा किया होगा, तो आप दूर दूर तक नहीं बच पाएंगी।

ये पेस्टीसाइड कैंसर की बीमारी पैदा कर सकते हैं साथ ही यह होने वाले शिशु में बर्थ डिफेक्ट पैदा कर सकते हैं। गंदी साग साब्जी खाने से आपका शरीर भी कमजोर हो जाएगा। इसलिये फल और सब्जियों को हमारे बताए गए तरीको से धोएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आइये जानते हैं कौन से हैं वे नेचुरल तरीके...

सिरके दृारा
सिरके दृारा कीटाणु और कीटनाशक आराम से साफ किये जा सकते हैं। एक कटोरे में पानी और 1 कप वाइट वेनिगर डालें और उसमें फल या सब्जियों को धोएं। जब ये दोनों चीजें धुल जाए तब इन्हें साफ कटोरे में रखें और आगे के लिये प्रयोग करें।
बेकिंग सोडा
यक कीटनाशक को पूरी तरह से साफ करता है। बडे़ कटोरे में 5 गिलास पानी भरें फिर उसमें 4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस पानी में सब्जियां और फल डुबो दें और 15 मिनट के बाद निकाल कर सुखा लें। ये खाने के लिये सेफ हैं।

हल्दी वाला पानी
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कीटाणुओं का नाश करती है। एक खौलते हुए पानी के कटोरे में 5 छोटे चम्मच हल्दी मिक्स करें। फिर उसमें सब्जियां और फल मिलाएं। इन्हें एक बार हल्दी वाले पानी से साफ करें और बाद में साफ पानी से धो लें।
नमक वाला पानी
सेंधा नमक को पानी में मिला कर प्रयोग करने से कीटनाशक का सफाया होता है। एक साफ पानी के कटोरे में 1 कप नमक मिक्स करे। फिर इसमें फल और सब्जियां डाल कर 10 मिनट तक भिगो कर रखें। कुछ देर के बाद इन्हें निकाल कर साफ पानी से 5 मिनट धोएं।

अच्छा है कि छिलका निकाल दें
अगर आप फल और सब्जियों के छिलके निकाल देंगे तो समझिये कि उनमें से 90 प्रतिशत के कीटनाशक अपने आप ही निकल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
