Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कपड़ों को फफूंद से बचाने के लिये आजमाएं ये तरीके
लकड़ी की अलमारी में रखे कपड़ों को जब आप पहनते हैं तो क्या उनमें बदबू आती है? यह फफूंद या कवक के कारण हो सकता है। इन बदबूदार सफ़ेद दागों और और सफ़ेद पट्टियों को कुछ साधारण तरीकों से रोका जा सकता है।
आज हम लकड़ी की अलमारी में रखे कपड़ों को इस फफूंद से बचाने के तरीके आपको बताते हैं। आइये देखते हैं...
READ: कपड़े से स्याही के दाग हटाने के घरेलू तरीके

कपड़ों को फफूंद से बचाने के तरीके
1. सबसे पहले कपड़ों को और कपड़ों की लाइन को अच्छे से धो लें जिससे बदबू और तेल हट जाये। कपूर के पानी से अलमारी की दराज को अच्छी तरह साफ कर लें फिर इसे सूखने के लिए खुला छोड़ दें।
2. यदि आप अपनी पसंदीदा ड्रेस या साड़ी को प्लास्टिक बैग में रखेंगी तो ज्यादा अच्छा होगा। क्यों कि प्लास्टिक कपड़ों को लकड़ी के संपर्क में नहीं आने देगा। यह मैटल की अलमारी में भी कपड़ों को फ्रेश रखेगा।
3. यदि आपके पास फर वाली जर्सी या स्वेटर हैं तो इन्हें आप प्लास्टिक बैग की बजाय अखबार में लपेट कर रखें और सप्ताह में एक बार सूरज की धूप में सुखाने से इनमें फफूंद नहीं लगेगी। जर्सी के फर में फफूंद ज्यादा जल्दी फैलती है।
4. जब भी आपके पास समय हो तब लकड़ी की अलमारी को खोल दें ताकि हवा अंदर जा सके और इनमें सीलन या गर्मी पैदा ना हो (फफूंद सीलन या नमी वाले और गर्म वातावरण में ज्यादा पैदा होते हैं)
5. बदबू को रोकने के लिए आप नेप्थ्लीन की गोलियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लैवेंडर, फ़ैब्रिक फ्रेशनर (फ़ैब्रिक सोफ्टनर, बेकिंग सोडा और पानी मिश्रित) पोपुरी आदि से कपड़ो को फंगस से बचाया जा सकता है और उनमें बदबू नहीं आती।
6. आप एक रूई पर स्ट्रॉंग पर्फ्यूम छिड़ककर भी अलमारी के हर कोने में रख सकते हैं।
7. दरवाजों को सिलिका जैल या एक्टिवटेड एल्यूमिना से साफ करने से भी अलमारी शुष्क रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
