Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मॉनसून में अपनी ज्वेलरी का ऐसे रखें ख्याल
कम दाम में ही फैशन ज्वेलरी आपके पूरे लुक को पूरी तरह से बदल देती है। वहीं अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली ज्वेलरी का अगर आप अच्छी तरह से ध्यान नहीं रखती हैं तो इनका रंग फीका पड़ने लगता है और इनकी चमक भी खो जाती है।
ध्यान नहीं रखने पर ज्वेलरी का रंग फीका पड़ने लगता है और ये आसानी से टूट भी सकती है। आपको इसे ठीक तरह से पैक करके ही रखना चाहिए।
आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आप अपनी ज्वेलरी की देखभाल कर उसकी चमक को बनाए रख सकते हैं।

ज्वेलरी को रखें साफ
ज्वेलरी की चमक को बनाए रखने के लिए उसे अच्छी तरह से साफ करके और सुखाकर रखें। गले का हार हो, अंगूठी, ब्रेसलेट, ईयर रिंग या फिर कोई भी ज्वेलरी आइटम हो, आपको उसे किसी क्रीम, लोशन, परफ्यूम और ऑयल या पानी से साफ करके ही रखना है। ज्वेलरी को पहनने से पहले उस पर क्रीम या परफ्यूम लगाना ना भूलें।सभी ज्वेलरी को अलग-अलग बॉक्स में रखें ताकि उनका रंग एक-दूसरे की वजह से खराब ना हो। आप चाहें तो एक बड़े से बॉक्स में अलग-अलग ज्वेलरी के छोटे बॉक्स भी रख सकती हैं।

पहनने के बाद जरूर करें साफ
कभी-कभी ज्वेलरी पहनने के बाद अंगूठी, ईयर रिंग और गले का हार पहनने के बाद उस पर साबुन, तेल या परफ्यूम लग जाता है। इसकी वजह से ज्वेलरी पर कालापन आ सकता है या उनकी चमक जा सकती है। इससे बचने के लिए ज्वेलरी पहनने के बाद उसे साफ करना बिलकुल ना भूलें।

ध्यान से रखें
अपनी फैशन ज्वेलरी को किसी सुरक्षित जगह पर ही रखें। गले के हार को उसके हूक्स में डालकर रखें और कोई भी ज्वेलरी एक-दूसरे के साथ चिपके ना। कोई भी कीमती ज्वेलरी तो बिलकुल भी एक-दूसरे से स्पर्श नहीं करनी चाहिए वरना उस पर जंग लग सकती है। आप चाहें तो एक बड़े से बॉक्स में अलग-अलग ज्वेलरी के छोटे बॉक्स भी रख सकती हैं।

ज्वेलरी पहनकर सोने की गलती ना करें
सोने से पहले हमेशा अपनी ज्वेलरी उतार दें। अगर आप सोने से पहले ज्वेलरी नहीं उतारती हैं तो ये आपकी ये लापरवाही ज्वेलरी को खराब भी कर सकती है। इस वजह से ज्वेलरी के टूटने का खतरा भी बना रहता है। वहीं ज्वेलरी पहनकर सोन पर आपकी त्वचा भी स्क्रैच पड़ सकते हैं।

सुखाकर रखें ज्वेलरी
भूलकर भी पूल में ज्वेलरी पहनकर ना जाएं। इसके अलाव कपड़े या बर्तन धोते समय भी ज्वेलरी पहनकर ना रहें। कभी भी पानी से ज्वेलरी को ना धोएं क्योंकि इससे वो अपनी चमक खो सकते हैं।

ज्वेलरी को कपड़े में ना रखें
कभी भी ज्वेलरी को कपड़े में लपेटकर ना रखें। वेलवेट का कपड़ा ज्वेलरी की चमक को कम कर सकता है। इसलिए आप चाहें तो सूती कपड़े में ज्वेलरी को लपेटकर रख सकती हैं। इससे उनकी चमक बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
