Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
किचन में ये 5 चीज़ें हमेशा रखेंगे साफ़ तो काम हो जाएगा आसान

अगर घर की रसोई साफ हो तो पूरे परिवार की सेहत अच्छी रहती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर की रसोई को साफ रखें तो वहां कोई मच्छर या कीड़ा नहीं पनपता। किचन को साफ रखने के कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका आपको रोज़ पालन करना चाहिए।
खाना बनाने के बाद रसोई साफ करना बहुत ज़रूरी होता है। सब्ज़ी काटने के बाद उसके छिल्के कूड़े में डालने से आप कई तरह की परेशानियों से बच सकती हैं। वहीं दूसरी ओर किचन स्लैब, स्टोव, माइक्रोवेव और नियमित काम आने वाली बाकी चीज़ों को साफ करना भी ज़रूरी होता है।

घरेलू और प्राकृतिक चीज़ों जैसे नींबू का रस और बेकिंग सोडा से रसोई को बड़ी आसानी से साफ किया जा सकता है। ये बहुत महंगी भी नहीं होती है और बजट में आसानी से मार्किट में मिल भी जाती है। तो देर किस बात की है चलिए जानते हैं कि रसोई को साफ-सुथरा रखने के निए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
किचन स्लैब की सफाई
रसोर्इ में खाना पकाने के बाद किचन स्लैब को ज़रूर साफ करें। इसके लिए एक मुलायम कपड़े और घरेलू डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें जैसे कि नींबू का रस। इससे स्लैब पर पड़े दाग और बदबू आसानी से चली जाती है।
गैस स्टोव साफ करना
गैस स्टोव को भी रोज़ साफ करने की ज़रूरत होती है। अगर खाना पकाने के दौरान स्टोव पर कुछ गिर गया है तो उसे तुरंत साफ कर दें। इससे स्टोव पर खाने के दाग नहीं पड़ेंगे।
माइक्रोवेव की सफाई
जितना जल्दी हो सके माइक्रोवेव को साफ करते रहें। इससे माइक्रोवेव पर चिपचिप नहीं होती है और उससे तेल के दाग भी निकल जाते हैं। मुलायम कपड़े में बेकिंग सोड़ा और नमक डालकर माइक्रोवेव को साफ करें।
सिंक साफ करें
खाने के बाद ज़रा सा सेंधा नमक सिंक में डाल दें। नमक के ऊपर काला सिरका भी डालें और ब्रश की मदद से सिंक को साफ करें। विनेगर से सिंक की सारी बदबू चली जाएगी और दाग भी मिट जाएंगे।
बर्तनों की सफाई
गंदे और झूठे बर्तनों को रातभर सिंक में पड़े नहीं रहने देना चाहिए। इससे बर्तन भी खराब होते हैं। इस्तेमाल करने के तुरंत बाद बर्तनों को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
