Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कुत्ता खरीदने से पहले ख्याल रखें
हम जानते हैं एक कि एक छोटा सा प्यारा सा कुत्ता खरीदना कितना मजेदार अनुभव है। अगर घर में एक कुत्ता आ जाए तो खाली घर में रौनक भर उठती है। लेकिन कुत्ता खरीदना या फिर छोटा कुत्ते का बच्चा खरीदना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इसमें उसके रख रखाव से ले कर उसकी देखभाल के लिये बहुत पैसे और समय खर्च होते हैं। ऐसी कर्इ बाते हैं जिन्हें आपको कुत्ता खरीदने से पहले समझना होगा।
अगर कुत्ता बीमार पड़ गया तो उसे किस जानवरों के डॉक्टर के पास ले कर जाना है, इन सब का भी काम बढ जाता है। आइये जानते हैं कि कुत्ता खरीदने से पहले क्या क्या ख्याल रखना चाहिये।

कुत्ता खरीदने से पहले-
1. पालतू जानवरों को पालने में बहुत पैसा खर्च होता है इसलिये अगर आप कोई कुत्ता पालने कि सोच रहे हैं तो अपने बजट पर एक नजर डाल लें।
2. सारी सप्पलाई रेडी रखें जैसे, उसका खाना और उसके रख रखाव का समान। अगर कुत्ता छोटा है तो उसके सोने का बिस्तर, उसके लिये डॉग टॉय और गले का पट्टा खरीदना जरुरी है।
3. कुत्ता लेने से पहले अपने आस पास कि जगह पर एक अच्छा जानवरों का डॉक्टर खोज लीजिये, यह बहुत जरुरी है।
4. अगर आप एक छोटा कुत्ता खरीद रहे हैं तो, अपने घर को कुत्ते के अनुकूल बनाएं। क्योंकि उसे नहीं पता कि घर में किस जगह पर जाना है और किस जगह पर नहीं। घर को छोटे कुत्ते के लिये सुरक्षित बनाएं।
5. अपने कुत्ते के बालों पर ध्यान दें, अगर वे बडे़ हो रहे हैं तो उसे काट दें और सेट करें। उसके पैरों के नाखूनों को ज्यादा बड़ा ना होने दें, उसके दांतों को साफ करें और यह सब रूटीन से होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
