Latest Updates
-
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर
अपने एक्वेरियम में रखें ये खूबसूरत और प्यारी मछलियां
घर के ड्रॉइंग रूम में अगर एब बड़ा सा एक्वेरियम रखा हो जिसमें खूबसूरत मछलियां बल्ब की तरह टिमटिमाएं तो सोंचिये कि वह नजारा कितना अद्भुत होगा। एक्वेरियम की मछलियां ना केवल कमरे की शान बढ़ाने का काम करती हैं बल्कि वह मन को भी खुश रखती हैं। अगर आपका भी मन करता है कि आपके घर पर एक बड़ा सा एक्वेरियम हो और आप उसमें रंग बिरंगी खूबसूरत मछलियां पालें तो, यहां है आपके लिये कुछ बेहद ही खूससूरत मछलियां जिन्हें पालने में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।
ऑफिस के डेस्क पर रखिये ये शानदार मछलियां

अपने एक्वेरियम में रखें ये खूबसूरत और प्यारी मछलियां
गोल्डफिश
गोल्डफिश एक बहुत ही शुभी मछली मानी जाती है। इन्हें पानी में रहने के लिये काफी बड़ी जगह चाहिये इसलिये इन्हें किसी कटोरे में ना रख कर एक बडे़ से एक्वेरियम में ही रखें।
गप्पी
इन्हें जिंदा रहने के लिये गर्म पानी की आवश्यकता होती है लेकिन अब इन्हें एक्वेरियम में ठंडे पानी पर निर्भर रहने की आदत हो चुकी है। यह उन लोगों के लिये अच्छी मानी जाती है जो नया नया मछली पालन सीखते हैं।
जेबरा डेनियोस
यह भी गप्पी की तरह होती है जो कि आराम से एक्वेरियम में पाली जा सकती है। यह मछनियां छोटे टैंक में पालने लायक होती हैं। यह आसानी से पल जाती हैं और खाने में बिल्कुल भी नखरा नहीं करती।
ब्लैक मोली
इसे आप बिना झिझक के चुन सकते हैं। यह ताजे पानी तथा नमकीन पानी की मछली मानी जाती है। इन्हें अन्य मछलियों के साथ रहने में अच्छा लगता है और यह टैंक में किसी के साथ भी बड़े आराम से रह सकती हैं।
वाइट क्लाउड माउंटेन मिनो
ये देखने में बेहद ही खूबसूरत होती हैं और इन्हें पालना और भी आसान होता है। इन्हें आप बेहद ठंडे पानी में भी रख सकते हैं। इनकी खास बात यह है कि इन्हें ग्रुप मे रहना पसंद है। अगर आपको अपने एक्वेरियम में तरह तरह के रंग देखने हैं तो आप वाइट क्लाउड माउंटेन मिनोज की 6 और मछलियां पाल सकते हैं।
ब्लडफिन टेट्रस
यह मछली बड़ी ही तेज और फुर्तीली होती है। इन्हें ग्रुप में रहना पसंद है और यह शांतिप्रिय होती हैं। अगर व्यवस्था अच्छी हो तो, यह 10 साल तक भी जिंदा रह सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications