Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सड़क के कुत्ते की कैसे करें देखभाल
हर कुत्ते को अच्छी देख भाल की जरुरत होती है फिर चाहे वो घर पर हो या सड़क पर, लेकिन सड़क पर रहने वाले कुत्तों की देख भाल नहीं होती है, क्यों कि वो सड़क पर रहते हैं, और कई बहुत सारी बीमारियों के भी शिकार हो जाते है जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। इसलिए आइये हम इन सड़क के कुत्तों के लिए कुछ करें और उन्हें अपने घरों में जगह दें। इन्हें घर में रख कर हम उन्हें एक बेहतर ज़िन्दगी तो देंगे ही साथ ही इनका प्यार भी हमे मिलेगा। लेकिन सड़क के कुत्तों को पालने से पहले हमे कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, आइये जाने कुछ ऐसे ही बातें!

सड़क के कुत्ते की कैसे करें देखभाल
1. कुत्ते को पशु चिकित्सक के पास ले जाएं
अगर आप सड़क के कुत्ते को अपने घर में पालना चाहते है तो उसे सबसे पहले पशु चिकित्सक के पास लेके जाये, जिससे यह पता चल जाये की कही उसके कोई बीमारी तो नहीं है और उसके उसके सारे इंजेक्शन लगवाये। क्योंकि ज्यादातर सड़क के कुत्तों के कई तरह की बीमारियाँ हो जाती हैं। कैसे भगाएं कुत्ते के शरीर से बदबू
2. कुत्ते की आवश्यकताएं पूरी करें
कुत्ते की जरूरतें को पूरी करें क्योंकि सड़क पर रहने के वजह से उसे ठीक से खाना नहीं मिल पता है। इस लिए आपको उसकी अच्छे से देख भाल करनी पड़ेगी। उसे अच्छे से अच्छा भोजन दें जिससे उसे वो सारे पोषक तत्व मिले जिसकी उसकी जरुरत है।
3. उन्हें ट्रेन करें
सड़क के कुत्ते बिल्कुल फ्री हो कर हर जगह घूमते हैं, उन पर किसी भी तरह का कोई भी प्रतिबंध नहीं होता है। इसलिए घर में रखने से पहले आपको उसे दूसरे पेट्स के साथ रहना सीखना होगा और वो आपका कहना माने यह भी सीखना होगा।
4. उन्हें दूसरे पालतू जानवरों से मिलावाएं
सड़क पर पाये जाए वाले कुत्ते वैसे तो समूह में रहते हैं पर वे एक दूसरे को पसंद करें यह जरुरी नहीं है, इस लिए जब आप घर पर उसे रखेंगे तो उसे दूसरे पालतू जानवरों के साथ प्यार के साथ रहना सिखाना पड़ेगा। लेकिन एक सावधानी जरुरी है क्यों कि सड़क के कुत्ते जल्दी किसी से घुलते मिलते नहीं है इसलिए हो सकता है उनमें लड़ाई हो इसलिए जरा सावधान रहे।
5. नियमित रूप से देखभाल करें
सड़क के कुत्ते को भी अपने पालतू जानवर की तरह ही प्यार करें और वैसे ही उसकी देख भाल करें। उसे रोज़ नहलाये और साफ़ रखें। उसके ऊपर ज्यादा गुस्सा हर्गिज़ ना करें, नहीं तो वह चिड़चिड़ा भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
