Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन पांच कुत्तों के लिये अच्छी नहीं होती तेज धूप
अपने डॉग की हेल्थ का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है और जब भी उसे बाहर ले जाएं तो उसके लिए पानी आदि भी साथ में ले ही जाएं।
इससे पहले आपको यह जानना आवश्यक है कि आपके कुत्ते की नस्ल जो हैं, क्या उस नस्ल को भी सूर्य की रोशनी में दिक्कत होती है। आइए जानते हैं किस प्रकार के 5 कुत्तों को होती है धूप में दिक्कत:

सफेद कुत्ते: अगर आपके पास सफेद कुत्ता है तो उसे धूप में ले जाने से बचें। धूप में रखने से इसे काफी दिक्कत होती है जबकि ब्लैक या अन्य कलर के कुत्तों को धूप में दिक्कत कम होती है। आप चाहें तो बाहर ले जाते समय इसे पैट सनस्क्रीन लगा दें।
शॉर्ट कोट्स के साथ कुत्ते: जो कुत्ते विदेशी नस्ल के होते हैं उन्हे गर्मी में ज्यादा दिक्कत होती है। छोटे-छोटे पैरों वाले कुत्तों को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा, कोट्स पहनाएं जाने वाले कुत्तों को भी ध्ूाप में समस्या होती है। इससे उन्हे लाल चकत्ते हो जाते हैं।
बालरहित कुत्ते: जिन कुत्तों के शरीर पर बाल नहीं होते हैं उन्हे धूप से ज्यादा समस्या हो सकती है। इस तरह के कुत्तों के शरीर पराबैंगनी किरणों का प्रभाव ज्यादा पड़ता है।
छोटी नाक वाले कुत्ते: जिन कुत्तों की नाक नन्ही सी और पिंक कलर की होती है उनके शरीर पर धूप से चकत्ते पड़ने का खतरा रहता है। इसके लिए उनके शरीर पर कोट डालना जरूरी हो जाता है।
सनबार्थस: जिन कुत्तों को धूप से कोई दिक्कत नहीं होती है वे धूप में सीधे लेटकर उल्टे होकर खेलते हैं। इस तरह आप सर्द दिनों में उनकी प्रवृत्ति को देख सकते हैं कि इसे धूप से दिक्कत है या नहीं। अगर उसे कोई भी समस्या है तो उसे धूप से दूर रखें। पशु चिकित्सक डा. एन होईहॉस भी कहते हैं कि कुत्तों के शरीर को इंसानों से कम धूप झेलने की आदत होती है। वह ज्यादा गर्मी या धूप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
